×

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख के पार, इन राज्यों में वायरस तोड़ रहा रिकाॅर्ड

भारत में कोरोना महामारी से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब एक लाख से अधिक संक्रमित मरीज हो चुके हैं। अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Jun 2020 6:40 PM GMT
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख के पार, इन राज्यों में वायरस तोड़ रहा रिकाॅर्ड
X

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया। शुक्रवार को कोरोना के करीब 11 हजार नए मामले देश में आए हैं। तो वहीं करीब 400 लोगों की जान चली गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपडेट जारी किया जिसके मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 97 हजार 535 तक पहुंच गई है, तो वहीं 8498 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 10 हजार 956 नए मामले केस आए हैं, तो 396 लोगों की जान चली गई है। एक दिन में कोरोना केस और मौत का अभी तक यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना से देश में अब तक 1 लाख 47 हजार 195 लोग मरीज ठीक हो चुके हैं, तो वहीं एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 41 हजार 842 है।

यह भी पढ़ें...इस राज्य में कोरोना ने बरपाया कहर, श्मशान में शवों की लगी भीड़!

भारत में कोरोना महामारी से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब एक लाख से अधिक संक्रमित मरीज हो चुके हैं। अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3493 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 101141 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें...मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी की बैठक: लगातार दो दिन चर्चा, हो सकता है ये एलान

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 127 लोगों की कोरोना वायरस ने जान ले ली है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के कारण 3717 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र का नया आंकड़ा आने के बाद देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया।

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story