×

भारत समेत इन देशों में अचानक क्यों बढ़ी कंडोम की मांग, यहां जानें

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 724 हो गई है।

Aditya Mishra
Published on: 27 March 2020 12:16 PM GMT
भारत समेत इन देशों में अचानक क्यों बढ़ी कंडोम की मांग, यहां जानें
X

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 724 हो गई है। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 18 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश इस समय पूरी तरफ लॉकडाउन पर है। भारत में डर का वातावरण है। जरूरत की चीजों के लिए अगर छोड़ दें तो लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

इस बीच एक ये रिपोर्ट ये आई है कि लॉकडाउन के दौरान कंडोम धड़ल्ले से बिके हैं। पिछले कुछ सप्ताह को अगर ध्यान से देखें तो पाएंगे की इस समय कंडोम की बिक्री में 25 से 50 प्रतिशत बढ़त हुई हैं।

ये भी पढ़ें...सड़क पर डीएम ने इस हाल में देखा कोरोना वायरस के मरीज को, जानिए फिर क्या हुआ

3 से 4 कंडोम वाले पैकेट्स की सबसे ज्यादा हो रही बिक्री

इसमें 10 से 12 कंडोम वाले पैकेट्स सबसे ज्यादा खरीदे जा रहे हैं। दवा विक्रेताओं की माने तो पहले 3 से 4 कंडोम वाले पैकेट्स ही सबसे ज्यादा बिकते थे। लेकिन देश में लॉकडाउन होने के बाद ग्राहक ज्यादा कंडोम वाले पैकेट्स खरीद रहे हैं। पहले नए साल के शुरूआत में सबसे ज्याहदा बिकता था कंडोम।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नए साल के शुरुआत में कंडोम की बिक्री सबसे ज्यादा होती थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन होने से लोग रेगुलर दवाइयों के साथ कंडोम भी खरीद रहे है। कुछ दवाई के दुकानवालों ने कंडोम का स्टॉक 25 से 30 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

कोरोना वायरस से हार गया ओलंपिक: इससे पहले भी इन कारणों से हुए हैं रद्द

मास्क और सैनिटाइजर के बाद सबसे ज्यादा बिक रहा कंडोम

ब्रिटेन की मीडिया डेली वायर के मुताबिक, ब्रिटेन में दवा दुकानों में मास्क और सैनिटाइजर के बाद कंडोम की मांग बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण लोग घरों में रह रहे हैं। वो मास्क और सैनिटाइजर के अलावा कंडोम भी खरीद कर रख रहे हैं। जिसकी वजह से मार्केट में कंडोम की भी कमी हो गई है।

भारत ही नहीं दुनिया भर में बढ़ी है। कंडोम की बिक्री दरअसल, कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर भी सामने आई है कि मास्क और सैनिटाइजर के अलावा अब दुनिया के कई देशों में कंडोम की कमी हो गई है।

कोरोना वायरस से व्हाट्सएप कॉलिंग बढ़ी, इंटरनेट स्पीड घटी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story