×

राज्य में कोरोना ने मचाया तांडव, एक दिन में आए इतने हजार मरीज, 2 लाख के पार केस

महाराष्‍ट्र में बीते 24 घंटों में 7,074 रिकॉर्ड कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 295 कोरोना मरीजों की जान चली गई है। अब महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2 लाख पार कर 2,00,064 हो गई है।

Newstrack
Published on: 4 July 2020 8:00 PM GMT
राज्य में कोरोना ने मचाया तांडव, एक दिन में आए इतने हजार मरीज, 2 लाख के पार केस
X

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान देश भर में कोरोना संक्रमण के 22,771 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 6 लाख 48 हज़ार 315 हो गई है।

शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से अब तक 18655 लोगों की मौत हो गई है जबकि फिलहाल एक्टिव केस 2,35,433 हैं। वहीं कोविड-19 से अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 3,94,226 पहुंच गई है। ICMR के मुताबिक देश में अब तक 9540132 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अब महाराष्‍ट्र में बीते 24 घंटों में 7,074 रिकॉर्ड कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 295 कोरोना मरीजों की जान चली गई है। अब महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2 लाख पार कर 2,00,064 हो गई है। अब तक राज्‍य में 8,671 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें...कानपुर हमला: साथियों के साथ इस तरह भागा विकास दुबे, हमले के बाद छिपा था यहां

3 जुलाई को महाराष्‍ट्र में मरीजों की कुल संख्या 1,92,900 थी। राज्य में एक्टिव मरीजों की अब तक की संख्या 83,295 है। मुम्बई में भी कुल मरीजो की संख्या 83,237 तक पहुंच गई है। मुम्बई में अब तक कुल 4830 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं शनिवार को 3395 मरीज ठीक होकर लौटे हैं। अब ठीक होनेवाले मरीजों की कुल संख्या 1,08,082 तक हो गई है।

यह भी पढ़ें...नहीं बचेगा विकास दुबे: एक लाख का इनाम घोषित, 7 हजार पुलिसकर्मी कर रहे तलाश

रिकवरी रेट 54.02 प्रतिशत

शनिवार तक महाराष्ट्र में 10,80,975 लोगों के नमूने में से 2,00,064 (18.51प्रतिशत) लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल पूरे प्रदेश में तकरीबन 5,96,038 लोगों को होम क्‍वारंटीन करवाया गया। इसके साथ ही पूरे राज्‍य में 41,566 लोग इंस्टिट्यूशनल क्‍वारंटीन में रखे गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि 4 जुलाई को महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 54.02 प्रतिशत है। राज्य में मृत्य की दर 4.33 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली के लिए खुशखबरी, कोरोना रिकवरी रेट 70% के पार, CM केजरीवाल ने दी बधाई

भारत में करीब 1.02 लाख ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि ‘अब तक 11,300 ‘मेक इन इंडिया’ वेंटिलेटर डिस्पैच किए गए हैं। इनमें से 6154 अस्पतालों तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे भारत में करीब 1.02 लाख ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति भी कर रहा है, इनमें से 72,293 पहुंचा दिए गए हैं।’

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story