×

ब्रिटेन से लौटे 5 कोरोना पॉजिटिव यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से गायब, यहां जानें पूरी बात

अमृतसर के पंडोरी गांव के रहने वाले 46 वर्षीय एक शख्स ब्रिटेन से भारत वापस लौटा था। ब्रिटेन में जांच के दौरान उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बावजूद वो दिल्ली एयरपोर्ट से लुधियाना पहुंचने में कामयाब रहा।

Newstrack
Published on: 24 Dec 2020 5:40 AM GMT
ब्रिटेन से लौटे 5 कोरोना पॉजिटिव यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से गायब, यहां जानें पूरी बात
X
नाम न छापने की शर्त पर पंजाब के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि ये साफ-साफ चूक को दर्शाता है, क्योंकि आदमी पॉजिटिव होने के बावजूद यात्रा करने और भारत पहुंचने में कामयाब रहा।

नई दिल्ली: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगने के बाद पुरी दुनिया में दहशत का माहौल है। दुनिया भर के तमाम देशों ने एडवाइजरी जारी कर एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। लेकिन भारत में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है।

केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से लौटे पैसेंजर के लिए एसओपी जारी की थी। बावजूद इसके ब्रिटेन से लौटे पांच पैंसजर चकमा देकर दिल्ली एयरपोर्ट से निकल जाने में कामयाब रहे।

जब ये बात उच्च अधिकारियों तक पहुंची तो उनके हाथ -पांव फूल गए। आनन-फानन में पड़ताल शुरू की गई। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से उन्हें ट्रेस किया जा सका।

corona virus ब्रिटेन से लौटे 5 कोरोना पॉजिटिव यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से गायब, यहां जानें पूरी बात (फोटो: सोशल मीडिया)

खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार: देश दहलाने की थी साजिश, NIA ने किया नाकाम

तीन लोगों को लोकनायक हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

मंगलवार रात को दिल्ली के लोकनायक हॉस्पिटल में तीन लोगों को भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा एक संक्रमित लुधियाना और एक संक्रमित आंध्र प्रदेश जाने में कामयाब रहा। दोनों को बुधवार को वापस लाया गया है। पांचों को क्वारनटीन कर दिया है। इसके साथ ही सैंपल को टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के पंडोरी गांव के रहने वाले 46 वर्षीय एक शख्स ब्रिटेन से भारत वापस लौटा था। ब्रिटेन में जांच के दौरान उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बावजूद वो दिल्ली एयरपोर्ट से लुधियाना पहुंचने में कामयाब रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना में उसने अपने आपको निजी अस्पताल में एडमिट करा लिया था। बुधवार सुबह मरीज को वापस दिल्ली भेज दिया गया।

नाम न छापने की शर्त पर पंजाब के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि ये साफ-साफ चूक को दर्शाता है, क्योंकि आदमी पॉजिटिव होने के बावजूद यात्रा करने और भारत पहुंचने में कामयाब रहा।

कोरोना से ठीक हुई महिला को नई बीमारी, देश में आया पहला मामला, डॉक्टर्स हैरान

Corona ब्रिटेन से लौटे 5 कोरोना पॉजिटिव यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से गायब, यहां जानें पूरी बात (फोटो:सोशल मीडिया)

अधिकारियों ने भी माना, हुई थी चूक

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम 4:30 बजे के आसपास हमें दिल्ली में अधिकारियों का फोन आया। प्रोटोकॉल के अनुसार, हमने उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम को लगभग 5:30 बजे वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट मिला। उसके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारनटीन किया है।

वहीं इस बारें में लुधियाना प्रशासन का कहना है कि हम मरीज को वापस दिल्ली भेजने के पक्ष में नहीं थे, क्योंकि इससे संक्रमण फैलने का खतरा था।

रोगी को दिल्ली में ही क्वारनटीन के नियमों का पालन करते हुए रखा जाना चाहिए था। हालांकि, दिल्ली के अफसरों की अपील पर शख्स को ट्रांसफर कर दिया गया है। हम उनके संपर्क में आये बाकि लोगों के बारें में भी जानकारियां जुटा रहे हैं।

यहां छिपे आतंकी: सुरक्षाबलों ने ढूढ़ निकाला, गिरफ्तारी के लिए तगड़ा एक्शन जारी

Newstrack

Newstrack

Next Story