×

53 पत्रकार मिले कोरोना पॉजिटिव, अभी और बढ़ सकता है आंकड़ा

मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सभी पत्रकारों को आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि हाल ही में मुंबई में 171 पत्रकारों के सैंपल लिए गए थे।

Shreya
Published on: 21 April 2020 5:48 AM GMT
53 पत्रकार मिले कोरोना पॉजिटिव, अभी और बढ़ सकता है आंकड़ा
X

मुंबई: भारत में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। वायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कोरोना के इस जंग में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी के साथ-साथ पत्रकार भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहे हैं और जनता को कोरोना की हर खबर से अपडेट रख रहे हैं। लेकिन इस बीच खबर है कि मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सभी पत्रकारों को आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि हाल ही में मुंबई में 171 पत्रकारों के सैंपल लिए गए थे।

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और जमातियों समेत 30 गिरफ्तार, सभी को किया गया क्वारंटाइन

53 पत्रकार पाए गए कोरोना पॉजिटिव

टीवी जर्नलिस्ट असोसिएशन के अध्यक्ष विनोद जगदाले ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया है कि अभी तक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की संख्या उपलब्ध नहीं है, लेकिन लगभग 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है। विनोद जगदाले ने बताया कि अभी इसके आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है।

अधिकांश में कोई लक्षण नहीं

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकांश मामलों में कोई भी लक्षण देखने को नहीं मिले हैं और इन सभी को घरों में ही क्वारंटीन में भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि अभी कई अन्य लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें: डीएम ने भरी मीटिंग में डॉक्टर से कहा- तुम मूर्ख और निकम्मे हो, तुम्हे डिग्री किसने दी

महाराष्ट्र में 4,666 लोग हुए कोरोना संक्रमित

गौरतलब है कि देश भर में महाराष्ट्र से सबसे अधिक मामले सामने आ चुके हैं। यहां पर अब तक 4 हजार 666 लोग कोरोना के चलते संक्रमित हो चुके हैं। और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

भारत में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 18 हजार के पार

वहीं अब पूरे देश की बात की जाए तो भारत में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17,656 पर पहुंच गया है। इनमें से 14255 केस एक्टिव हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3 हजार से ऊपर हो गयी है। इस वायरस से अब तक 559 लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: चीन की इस अजीब हरकत से दुनिया को लगा झटका, आप भी जानें क्या किया इस देश ने

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story