×

Covid-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 400 से अधिक केस, दिल्ली का आंकड़ा भी 100 के

Covid-19 Update: पिछले 24 घंटे यानी शऩिवार को महाराष्ट्र से 400 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली में भी आंकड़ा 100 के काफी आगे निकले हुआ है। शुक्रवार तक देशभर में 1590 मामले रिकॉर्ड किए गए थे।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 March 2023 7:28 AM GMT
Covid-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 400 से अधिक केस, दिल्ली का आंकड़ा भी 100 के
X
Covid-19 Update

Covid-19 Update: देश में कोरोना के नए मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र से आ रहे आंकड़े परेशान करने वाले हैं। पिछले 24 घंटे यानी शऩिवार को महाराष्ट्र से 400 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली में भी आंकड़ा 100 के काफी आगे निकले हुआ है। बात करें देशभर की तो शुक्रवार तक देशभर में 1590 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। ये आंकड़ा पिछले 146 दिनों में सबसे अधिक है।
देश में फिलहाल कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, गुजरात और कर्नाटक में दर्ज किए जा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि कोरोना की पिछली दो लहरों में यही राज्य सबसे अधिक प्रभावित भी हुए थे। ऐसे में एकबार इन राज्यों में महामारी का खतरा सिर उठाने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने और कोरोना टेस्टिंग पर जोर देने को कहा है।

महाराष्ट्र में 400 से अधिक मामले

H1NI वायरस के प्रकोप से जूझ रहे महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामले भी रफ्तार पकड़ने लगे हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य अमला बेहद चिंतित है। राज्य में शनिवार को कोरोना के 437 नए मामले मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को 343 केस सामने आए थे। इस लिहाज से देखें तो 94 मामलों में वृद्धि हुई है। ताजा मामले सामने आने के बाद सक्रिय केसों की तादाद बढ़कर 1956 हो गई है। बीते 24 घंटे में दो कोरोना के दो मरीजों ने दम भी तोड़ा है। राज्य में अब कुल कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 81,41,457 हो गई है। जबकि दो मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,48,435 पर पहुंच गया है।

दिल्ली में इतने मामले आए सामने

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 139 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात ये है कि इस दौरान किसी की मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कुछ कम जरूर हुई है। शुक्रवार को 152 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि खतरा टल गया है। दिल्ली सरकार सभी सरकारी अस्पतालों की मॉक ड्रिल कराएगी ताकि खामियों को समय रहते दुरूस्त किया जा सके। देशभर में कोरोना के नए मामले में आए उछाल को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मॉक ड्रिल कराने की योजना बना रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की संयुक्त एडवाइजरी के मुताबिक, पूरे देश में 10 या 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल हो सकती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कल यानी सोमवार 27 मार्च को आएगी।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story