×

2021 के इस महीने तक भारत में आएगी कोरोना वैक्सीन, मात्र इतनी होगी कीमत

भारत में कोरोना  वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला आगे आये हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों के लिए ऑक्सफोर्ड Covid-19 की वैक्सीन अगले साल फरवरी 2021 तक आ जाएगी।

Newstrack
Published on: 8 Dec 2020 2:02 PM GMT
2021 के इस महीने तक भारत में आएगी कोरोना वैक्सीन, मात्र इतनी होगी कीमत
X
मॉडर्ना समेत कई दवा कंपनियों ने कोरोना की वैक्सीन तैयार की है। जिसे अमेरिका में लोगों को देने का काम शुरू कर दिया गया है।

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ दुनिया भर के देश मजबूती के साथ जंग लड़ रहे हैं। जहां एक तरफ कोरोना केस फिर से तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। वहीं कई देशों में अब लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम भी अब शुरू कर दिया गया है।

ब्रिटेन में आज एक 90 साल की महिला को आधिकारिक तौर पर कोरोना वैक्सीन की पूर्ण विकसित खुराक दी गई। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद महिला एक दम ठीक है।

इस बीच अब एक बार फिर से भारत के लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि अपने यहां कब तक कोरोना की वैक्सीन आएगी और कब तक ये लोगों को लगाई जाएगी।

Corona Sample 2021 के इस महीने तक भारत में आएगी कोरोना वैक्सीन, मात्र इतनी होगी कीमत (फोटो: सोशल मीडिया)

फैली अज्ञात बीमारी: AIIMS के एक्सपर्ट्स ने दी ये जनाकारी, जानकर उड़ जाएंगे होश

कोरोना वैक्सीन पर सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ ने दी ये अहम जानकारी

इस सवाल का जवाब देने के लिए भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला आगे आये हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों के लिए ऑक्सफोर्ड Covid-19 की वैक्सीन अगले साल फरवरी 2021 तक आ जाएगी। उम्मीद जताते हुए कहा कि आम लोगों के लिए यह वैक्सीन अप्रैल तक उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने ये जानकारी एक कार्यक्रम के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि आम जनता को जरूरी दो खुराक की कीमत अधिकतम एक हजार रुपये होगी लेकिन यह टेस्ट के अंतिम नतीजों और नियामक की मंजूरी पर निर्भर करेगा। पूनावाला ने कहा कि संभवतया 2024 तक हर भारतीय को वैक्सीन लग चुकी होगी।

Corona Test 2021 के इस महीने तक भारत में आएगी कोरोना वैक्सीन, मात्र इतनी होगी कीमत (फोटो: सोशल मीडिया)

BJP कार्यकर्ता पर गोलियां: रैली में थे हथियारबंद लोग, पुलिस का बड़ा खुलासा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड वैक्सीन को लेकर कही ये बात

वहीं देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में वैक्सीन का डिस्ट्रीब्यूशन वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा। जुलाई से अगस्त 2021 तक हमारे पास 400-500 मिलियन वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध होंगी। अभी कई कंपनियों में इसका क्लिनिकल ट्रायल जारी है।

हमारे देश की जनसंख्या 135 करोड़ है। ऐसे में इतनी बड़ी आबादी के लिए इतनी बड़ी मात्रा में वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध कराना कोई छोटी मोटी चीज नहीं है।

गैंग रेप से कांपा देश: 13 दिनों की दर्दनाक घटना, इस हाल में मिली नाबालिग छात्रा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story