×

दाऊद पर तगड़ा हमला: चुनाव के बीच आई बड़ी खबर, हिल उठे सारे माफिया

मुंबई में दाऊद की संपत्ति आखिरकार नीलाम ही हो गई। जीं हां दिल्ली के दो वकीलों को दाऊद इब्राहिम की 6 संपत्तियां मिली है। जिससे सरकार ने 22 लाख 79 हजार 600 रुपये की कमाई की है।

Newstrack
Published on: 10 Nov 2020 9:21 AM GMT
दाऊद पर तगड़ा हमला: चुनाव के बीच आई बड़ी खबर, हिल उठे सारे माफिया
X
मुंबई बम कांड के भगोड़े आतंकी दाऊद इब्राहिम ने भेंडी बाजार की इमारत में अपना आशियाना बना रखा था और वह 1986 में इस इमारत के दूसरे फ्लोर पर रहा करता था।

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को बड़ी खबर आ रही है। मुंबई में दाऊद की संपत्ति आखिरकार नीलाम ही हो गई। जीं हां दिल्ली के दो वकीलों को दाऊद इब्राहिम की 6 संपत्तियां मिली है। जिससे सरकार ने 22 लाख 79 हजार 600 रुपये की कमाई की है। ऐसे में वकील अजय श्रीवास्तव को दाऊद इब्राहिम की दो प्रॉपर्टी और वकील भूपेंद्र भारद्वाज को दाऊद इब्राहिम की चार प्रॉपर्टी मिली है। इसके बाद से पूरे महकमें में हड़कंप सा मच गया है।

ये भी पढ़ें... धरती पर आने वाली है बड़ी आफत! मचेगी भयंकर तबाही, हर तरह होंगी लाशें ही लाशें

दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी हवेली

दुनिया भर में विख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची की संपत्ति इस बार भी निलामी में नहीं बिक पाई। बता दें, उसकी संपत्ति मुंबई के जुहू में है। ऐसे में बोली लगाने वालों का मानना है कि संपत्ति की वैल्यू बहुत ज्यादा लगाई गई है। इसलिए वे बोली लगाने से पीछे हट गए।

don फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...हिल उठेगा केदारनाथ: भयानक तबाही से कांप उठेगा देश, वैज्ञानिक भी हुए परेशान

कीमत है ये

इसके साथ ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी हवेली सिर्फ 11 लाख 2 हजार में बिक गई। इस बीच दाऊद की संपत्ति दिल्ली के दो वकीलों ने खरीदी है। जिसमें से दिल्ली के वकील अजय श्रीवास्तव को दो संपत्ति और दिल्ली के ही भूपेंद्र कुमार भारद्वाज को 4 संपत्ति मिली हैं।

ये भी पढ़ें...बुलंदशहर उपचुनाव राउंड 13 पूरा: अभी तक भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 13849 मतों से आगे

बता दें, इनमें 4, 5 ,7 और 8 नंबर संपत्ति भूपेंद्र कुमार भारद्वाज ने खरीदी है। इसके अलावा 6 और 9 नंबर की संपत्ति वकील अजय श्रीवास्तव ने ले ली है। डॉन दाऊद की 10 नंबर की प्रॉपर्टी को वापस ले लिया गया था। क्योंकि उसमें कोई टेक्निकल दिक्कत थी। ऐसा बताया जा रहा है कि उस प्रॉपर्टी की सीमा पर कुछ विवाद था। फिलहाल दाऊद की संपत्तियां पर उसके हाथ में नहीं रही।

ये भी पढ़ें...बिहार चुनाव रिजल्ट: मोकामा से RJD प्रत्याशी अनंत सिंह 9 हजार वोटों से आगे

Newstrack

Newstrack

Next Story