×

दिल्ली में कोरोना का प्रकोप: एक ही परिवार के 31 लोग हुए संक्रमित, इलाके में दहशत

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद 1700 के पार पहुंच गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक ही परिवार में 31 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रशासन में इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

suman
Published on: 18 April 2020 3:21 PM GMT
दिल्ली में कोरोना का प्रकोप: एक ही परिवार के 31 लोग हुए संक्रमित, इलाके में दहशत
X

नई दिल्ली कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद 1700 के पार पहुंच गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक ही परिवार में 31 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रशासन में इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

यह पढ़ें...बॉलीवुड का ये एक्टर हुआ गिरफ्तार, किया था ये गलत काम

सबकी होगी जांच

बताया जा रहा है कि जहांगीरपुरी के ब्लॉक सी में शनिवार को कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में पूरा इलाका सील कर दिया। बता दें कि जहांगीरपुरी के इस क्षेत्र में कुछ दिनों पहले कोरोना से एक महिला की मौत हो गई थी। आज संक्रमित पाए गए ये लोग उस महिला और उसके परिवार से पहले से ही संपर्क में थे। हालांकि महिला के परिवार को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका था।

प्रशासन की पुष्टि

उत्तरी दिल्ली के डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट दीपक शिंदे ने बताया कि जहांगीरपुरी के ब्लॉक सी में कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए हैं। इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। ये लोग कोरोना का शिकार हुई एक महिला के परिवार से जुड़े हैं।

यह पढ़ें...क्या कोई दोबारा हो सकता है कोरोना से संक्रमित? WHO ने दिया जवाब

1707 हुई मरीजों की संख्या

राजधानी में अभी तक कुल 1707 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिसमें कि 67 मरीज शुक्रवार को आए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 911 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 27 मरीज आईसीयू में रखे गए हैं जबकि छह को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

suman

suman

Next Story