×

दिल्ली से बड़ी खबर: रोहिणी जेल में फैला कोरोना, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेजी से कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है कि राजधानी के रोहिणी जेल का एक कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Shreya
Published on: 14 May 2020 7:18 AM GMT
दिल्ली से बड़ी खबर: रोहिणी जेल में फैला कोरोना, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेजी से कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है कि राजधानी के रोहिणी जेल का एक कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद 5 जेल कर्मियों और 20 अन्य कैदियों को क्वारनटीन किया गया है।

दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती था कैदी

मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमित पाया गया कैदी आंत की किसी समस्या के चलते दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती था, जहां पर उसका 10 मई को ऑपरेशन हुआ था।

यह भी पढ़ें: स्कूलों पर बड़ी खबर: अगले साल से होगा ये बदलाव, शुरू किया गया ये काम

पांच जेल कर्मियों समेत 25 लोग क्वारनटीन

इस दौरान उसका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट कल आई है। जिसमें उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 5 जेल कर्मियों और 20 अन्य कैदियो को क्वारंटीन कर दिया गया है। बता दें कि ना केवल दिल्ली बल्कि अन्य राज्यों में भी कैदियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या पहुंची 8 हजार पार

बता दें कि राजधानी दिल्ली में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 हजार के करीब पहुंच गया है, जिसमें 106 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: इस अफवाह के बाद बैंकों के बाहर लगी पैसे निकालने के लिए भीड़, जानें पूरा मामला

भारत में 78 हजार पहुंचा आंकड़ा

वहीं अगर देश में कोरोना के आंकड़ों की बात की जाए तो भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 78 हजार के पार हो गई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 78,003 हो चुकी है। एक दिन में 121 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसी के साथ कुल 2415 मरीजों की जान अब तक जा चुकी है। राहत की बात ये है कि 24385 लोग ठीक भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा ऐलान: मारे गए श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story