Rape Case: बुजुर्ग अमेरिकी महिला को गाइड न बनाया हवस का शिकार, टूरिस्ट के तौर पर आई थीं भारत

Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से देश को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। भारत घूमने आई बुजुर्ग अमेरिकी महिला एक और टूरिस्ट गाइड ने अपने हवस का शिकार बना लिया।

Krishna Chaudhary
Published on: 8 May 2023 11:39 AM GMT (Updated on: 8 May 2023 11:49 AM GMT)
Rape Case: बुजुर्ग अमेरिकी महिला को गाइड न बनाया हवस का शिकार, टूरिस्ट के तौर पर आई थीं भारत
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से देश को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। भारत घूमने आई बुजुर्ग अमेरिकी महिला एक और टूरिस्ट गाइड ने अपने हवस का शिकार बना लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने 62 वर्षीय महिला के साथ पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के साथ पीड़िता की थी दोस्ती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो इससे पहले कई बार भारत आ चुकी है। साल 2019 से 2022 के बीच वो कई बार भारत घूमने के लिए आईं। इस दौरान उसने दिल्ली के शहादरा निवासी एक शख्स को बतौर टूरिस्ट गाइड हायर किया था। काफी समय साथ रहने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

दोस्ती से प्यार में बदला रिश्ता

टूरिस्ट गाइड से दोस्ती होने के बाद पीड़िता जब कभी यूएस से भारत आतीं तो आरोपी से जरूर मिलतीं। देश में घूमने के लिए बतौर टूरिस्ट गाइड उसे अपने साथ ले जाती। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं। बकौल पीड़िता वे एक दूसरे से प्यार करने लगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ आगरा में और उसके बाद दिल्ली में रेप किया।

मार्च में भी विदेश महिला का हुआ था रेप

दिल्ली में घूमने या मेडिकल के सिलसिले में आने वाली विदेशी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की कई वारदातें हो चुकी हैं। इसी साल मार्च में मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान से दिल्ली अपने बेटे के इलाज के लिए आईं एक महिला का आरोप ने रेप किया था। आरोपी ने न केवल रेप किया बल्कि वीडियो भी बनाया। पीड़िता को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और फिर बेसुध होने पर उसका साथ गंदी हरकत की गई थी।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story