×

डिलीवरी ब्वाय ने लूटी आबरू: गैंगरेप का शिकार हुई महिला, हालत गंभीर

बलात्कार की घटनाएं थमी ही नहीं रही हैं। ऐसे में अब हैवानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली से लगे हुए गुरूग्राम में एक 32 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार युवकों ने महिला का गैंगरेप किया, फिर उसको पीटा भी।

Newstrack
Published on: 4 Oct 2020 6:53 AM GMT
डिलीवरी ब्वाय ने लूटी आबरू: गैंगरेप का शिकार हुई महिला, हालत गंभीर
X
फिर हैवानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली से लगे हुए गुरूग्राम में एक 32 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली। बलात्कार की घटनाएं थमी ही नहीं रही हैं। ऐसे में अब हैवानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली से लगे हुए गुरूग्राम में एक 32 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार युवकों ने महिला का गैंगरेप किया, फिर उसको पीटा भी। इस घटना के बाद पीड़िता को सर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके चलते पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। लेकिन बाद में महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली के ही सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

ये भी पढ़ें... चीन का हारना एकदम तय: भारत के सामने टिक भी नहीं पाएगी चीनी सेना, होगी खत्म

आरोपी फूड डिलीवरी कंपनी में काम करते

ऐसे में गुरूग्राम पुलिस के अनुसार, ये वारदात शहर के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-2 में हुई है। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गैंगरेप में ये चारो आरोपी फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। स्थानीय पुलिस ने जिन चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है उनके नाम पंकज, पवन, रंजन और गोबिंद हैं।

इस बारे में पुलिस का कहना है कि चारो आरोपी युवकों से सख्ती से पूछताछ की जारी है और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है। साथ ही पुलिस इस मामले के अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। पुलिस ये जानना चाह रही है कि क्या आरोपी पीड़िता को पहले से जानते थे। साथ ही गुरुग्राम पुलिस महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है जिससे पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया जा सके।

ये भी पढ़ें...आज बारिश का कहर: वज्रपात के साथ तेजी से गिरेगा पानी, मौसम का अलर्ट जारी

rape फोटो-सोशल मीडिया

बलात्कार की घटनाएं

देश में बलात्कार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2012 में भारत को हिला देने वाली निर्भया गैंगरेप-मर्डर की घटना के बाद देश में रेप के अपराध घटने की जगह और बढ़े हैं।

ऐसे में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के ताजा उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कुल दर्ज रेप केसों में, पांच रेप पीड़िताओं में से चार इन 10 राज्यों से हैं - राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली।

वहीं इन 10 राज्यों में कुल रिपोर्ट किए गए रेप केसों की संख्या पिछले 10 वर्षों में लगभग दोगुनी हो गई है- जिसमें सन् 2009 में 12,772 मामले से सन् 2019 में 23,173 मामले दर्ज किए गए। देश के बाकी 26 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में बीते 10 साल में रेप केसों की संख्या में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

ये भी पढ़ें...यात्रियों के लिए खुशखबरी: स्पेशल ट्रेनों पर रेलवे का बड़ा बदलाव, सफर होगा आसान

Newstrack

Newstrack

Next Story