×

जान लें! मेट्रो में TikTok Video बनाने पर क्या हो सकता है

तब दिल्ली मेट्रो ने इसका जवाब बहुत ही अलग अंदाज़ में दिया। DMRC ने ट्विटर पर दलेर मेंहदी के गाने की एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने Delhi Metro में टिकटॉक बनाने इजाजत नहीं होने की बात कही।

Shivakant Shukla
Published on: 28 Sep 2019 11:45 AM GMT
जान लें! मेट्रो में TikTok Video बनाने पर क्या हो सकता है
X

नई दिल्ली: तेजी से आधुनिकता की तरफ बढ़ रहे इस युग में लगभग हर हाथ में एंड्राइड मोबाइल हो गई है। इसमें भी टिकटॉक की दिवानगी हर तरफ लोगों में इतनी बढ़ गई है कि जहां देखो लोग वीडियो बनाते रहते हैं।

बता दें कि टिकटॉक पर लोग अजीबोगरीब वीडियोज़ बनाते रहते हैं। कई लोग तो इस पर अलग-अलग स्टंट करते हुए भी वीडियो शेयर करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए DMRC दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का सख्त निर्देश दिया है कि मेट्रो में टिकटॉक वीडियो बनाना मना है।

ये भी पढ़ें... आमिर की बिटिया का ये वीडियो, इंटरनेट पर तेजी से हुआ वायरल

DMRC ने ट्विटर पर शेयर किया एक GIF

DMRC ने ट्विटर पर एक GIF शेयर किया है। इस जिफ में एक लड़का-लड़की मेट्रो स्टेशन पर टिकटॉक वीडियो बना रहे हैं। दोनों वीडियो बनाने में इतना बेखबर हैं कि उन्हें एहसास ही नहीं हो रहा है कि वीडियो बनाने के दौरान उनके पीछे से मेट्रो बहुत तेजी से निकल रही है।

ऐसा देखकर एक दूसरी लड़की आती है और ‘No, No, No’ कहकर उन्हें ऐसा करने से रोकती है।

इस वीडियो के साथ DMRC ने लिखा है, ‘अपने सह यात्रियों को परेशान न करें, कृपया टिकटॉक ना बनाएं’

ये भी पढ़ें... माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दिया ये तोहफा

मेट्रो में टिकटॉक बनाने ना बनाने के लिए DMRC ने पहले भी लोगों को सलाह दी है। उस समय कई लोगों का सवाल था कि क्या दिल्ली मेट्रो में TikTok वीडियो बनाया जा सकता है?

तब दिल्ली मेट्रो ने इसका जवाब बहुत ही अलग अंदाज़ में दिया। DMRC ने ट्विटर पर दलेर मेंहदी के गाने की एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने Delhi Metro में टिकटॉक बनाने इजाजत नहीं होने की बात कही।

ये भी पढ़ें... पोर्नस्टार-ट्रंप का रिश्ता! इसके लिए मागें करोड़ो रूपये

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story