Delhi Crime: दहल उठी दिल्ली, पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने गोली मारी, जांच जारी

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शामिल एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने गोली मार दी।

Jugul Kishor
Published on: 20 May 2023 8:33 AM GMT (Updated on: 20 May 2023 11:44 AM GMT)
Delhi Crime: दहल उठी दिल्ली, पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने गोली मारी, जांच जारी
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शामिल एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने गोली मार दी। वारदात उस समय हुई जब पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी दोनों खाना खाने के बाद टहल रहे थे। इसी दौरान दो लोग पहुंचे और गोली मार दी। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों खतरे से बाहर हैं। वहीं पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है, क्योंकि हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए हैं।

गोली चलने से मच गया हडकंप

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। देखा कि खून से लथपथ दोनों पति-पत्नी मौके पर ही पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत दिल्ली पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घायल हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

दोनों पति पत्नी सुरक्षित

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में लूट के दौरान वारदात की आशंका जताई जा रही है। हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी खतरे से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शामिल एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने गोली मार दी। घटना बीती रात की है जब दोनों बुराड़ी के पास सड़क पर टहल रहे थे। दोनों पीड़ित अभी सुरक्षित हैं और जांच जारी है। (खबर अपडेट की जा रही है।)

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story