×

Delhi: महिला IAS अधिकारी को परेशान कर रहा था IRS अफसर, शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 20 May 2023 11:35 AM GMT
Delhi: महिला IAS अधिकारी को परेशान कर रहा था IRS अफसर, शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
IRS officer arrested (photo: social media )

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आम महिलाएं क्या प्रशासनिक अधिकारी भी छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार जैसी हरकतों से परेशान है। हैरानी की बात ये है कि ऐसी हरकत किसी सड़कछाप व्यक्ति की तरफ से नहीं बल्कि उच्च पद पर बैठे एक सरकारी अधिकारी के द्वारा हुई है। दिल्ली में कार्यरत एक महिला आईएएस अधिकारी ने एक IRS अफसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी IRS अफसर को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला अधिकारी के मुताबिक, आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने के बावजूद वह अपने गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसके बाद महिला IAS अधिकारी ने ये कदम उठाया।

गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

दिल्ली पुलिस ने महिला IAS अधिकारी की शिकायत पर आरोपी IRS अफसर पर जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, वो काफी गंभीर हैं। जिससे भारतीय राजस्व सेवा के आरोपी अधिकारी की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, वो हैं 354 डी (कोई भी पुरूष महिला द्वारा मना करने के बावजूद बार-बार उसका पीछा करे), 506 (धमकी देना) और 354 (छेड़छाड़)।

महिला IAS अधिकारी को भेजता था गंदे मैसेज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित इस साल जनवरी से उसका पीछा करना दोबारा शुरू कर दिया था। उसने कहीं से उसका मोबाइल नंबर और घर का लैंड लाइन नंबर हासिल कर लिया था और फिर आए दिन फोन करते रहता था। इस दौरान वह मिलने के लिए दबाव बनाया करता था। वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजा करता था। पीछा करते-करते आरोपित एक दिन कृषि भवन स्थित पीड़िता के दफ्तर तक पहुंच गया था। जिसके बाद महिला आईएएस अधिकारी ने पुलिस के पास जाने का निर्णय लिया।

महिला अधिकारी के पति ने भी दी थी चेतावनी

पीड़िता ने बताया कि आरोपित से उसका संपर्क कोरोना संकट के दौरान हुई थी। जिस करूणा कोआपरेशन ग्रुप के व्हाट्सग्रुप में वह शामिल थीं, उसमें आरोपित भी शामिल था। कोरोना प्रभावित के मदद करने के क्रम में बिहार भवन में रेजीडेंट कमिश्नर के पद पर तैनात आरोपित से उसकी जान पहचान हुई। पीड़िता ने बताया कि आरोपित अक्सर उसके नजदीक आने की कोशिश करते रहता था, मगर वे उसकी अनदेखी करती रहती थीं। उसने कई बार उसे चेतावनी भी दी थी। लेकिन उसमे कोई बदलाव न आते देख पीड़िता ने सारी बात अपने पति को बताई। इसके बाद पति ने आरोपित से बात की और उसे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। ये जुलाई 2022 की बात है। इसके बाद आरोपित कुछ समय के लिए शांत हो गया। इस साल यानी जनवरी 2023 से उसने फिर से अपनी गंदी हरकतें शुरू कर दीं।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story