×

कांग्रेस के मशाल जुलूस को पुलिस ने रोका, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई नेता हिरासत में, देर रात हुए रिहा

congress: कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की थी कि मंगलवार की देर शाम पार्टी दिल्ली के लालकिले से चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल तक 'लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च' निकालेगी। इस मशाल जुलूस में कांग्रेस के प्रदर्शन में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी के सांसद भी शामिल हुए।

Hariom Dwivedi
Published on: 28 March 2023 9:06 PM GMT (Updated on: 28 March 2023 10:40 PM GMT)
कांग्रेस के मशाल जुलूस को पुलिस ने रोका, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई नेता हिरासत में, देर रात हुए रिहा
X
congress (Photo-Social Media)

congress: राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराये जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नई दिल्ली के लालकिले से आज शाम को कांग्रेस पार्टी ने मशाल जुलूस निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत सहित कई कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें देर रात रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मशाल मार्च निकालने की इजाजत नहीं है।

कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की थी कि मंगलवार की देर शाम पार्टी दिल्ली के लालकिले से चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल तक 'लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च' निकालेगी। इस मशाल जुलूस में कांग्रेस के प्रदर्शन में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी के सांसद भी शामिल हुए। लालकिले के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफेद कपड़ा जलाया जिसे पुलिस ने आकर बुझा दिया। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाजी हुई। इसके बाद पुलिस कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर न्यू पुलिस लाइन गई।

कांग्रेसी नाराज

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि तानाशाह 'सत्य' और 'सत्याग्रह' से डर गया है। शांतिपूर्ण 'मशाल मार्च' को रोकने के लिए लाल किले के पास भारी संख्या में पुलिस लगा दी। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, ये तानाशाही है। हम आवाज नहीं उठा सकते। शांति मार्च नहीं निकाल सकते। आखिर विपक्ष कहां जाए?

8 अप्रैल तक कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह

बुधवार को कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रेस कांफ्रेंस करेगी। इसके अलावा 29 मार्च से 8 अप्रैल तक ब्लॉक स्तर पर 'जय भारत सत्याग्रह' किये जाने का भी ऐलान किया है।

29 मार्च 2023

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक विभागों द्वारा डॉ. अम्बेडकर या गांधी प्रतिमाओं के सामने सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन।

31 मार्च 2023

शुक्रवार, 31 मार्च 2023 सभी जिला मुख्यालयों में राज्य स्तरीय नेताओं द्वारा प्रेस कांफ्रेंस शनिवार, 1 अप्रैल 2023सभी प्रखंडों/मंडलों में जिला स्तरीय नेताओं द्वारा प्रेस कांफ्रेंस।सभी राज्यों की राजधानियों में डॉ. अम्बेडकर या गांधी की मूर्तियों के सामने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक विभागों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

3 अप्रैल, 2023

प्रासंगिक मुद्दों पर पोस्टकार्ड भेजकर पीएम मोदी से प्रश्न पूछा जाएगा। व्यापक सार्वजनिक अभियान चलाया जाएगा। नई दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

15 से 20 अप्रैल, 2023

जिला स्तर पर जय भारत सत्याग्रह

जिला मुख्यालयों पर एक साथ जय भारत सत्याग्रह बैठकें और जिला कलेक्टरिएट का घेराव।

वरिष्ठ नेतृत्व इन जिला स्तरीय आयोजनों में शामिल होगा और उन्हें संबोधित करेगा।

डीसीसी सभी मित्र पार्टियों और सिविल सोसाइटी को इन आयोजनों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा।

20 से 30 अप्रैल, 2023 जय भारत सत्याग्रह

सभी पीसीसी राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें वरिष्ठ नेता एक दिन का उपवास रखेंगे।

राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता इन राज्य स्तरीय आयोजनों में भाग लेंगे।

पीसीसी सभी मित्र पार्टियों और सिविल सोसाइटी को इस राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा।

इन सभी कार्य योजनाओं के दैनिक गतिविधियों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर वार रूम स्थापित किया जाएगा।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story