×

किसानों में पसरा मातम: ट्रैक्टर परेड के दौरान बड़ा हादसा, मौत से मचा हाहाकार

ITO पर किसानों की ट्रैक्टर परेड में मातम का माहौल छा गया है। दरअसल, ITO के पास डीडीयू मार्ग पर एक किसान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा ट्रैक्टर के पलटने से हुआ है।

Shreya
Published on: 26 Jan 2021 8:58 AM GMT
किसानों में पसरा मातम: ट्रैक्टर परेड के दौरान बड़ा हादसा, मौत से मचा हाहाकार
X
ट्रैक्टर रैली के दौरान उपद्रव पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव की तरफ से भेजे गए नोटिस में लिखा है कि आपके खिलाफ क्यों ना कानूनी कार्रवाई की जाए?

नई दिल्ली: दिल्ली में किसानों का ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) उग्र रूप लेता जा रहा है। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीने से आंदोलनरत किसानों ने लाल किले में प्रवेश कर लिया है। वहीं आईटीओ (ITO) पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश में जुटी है, इसके लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा ले रही है। इस बीच आईटीओ के पास एक बड़ा हादसा हो गया है।

ट्रैक्टर परेड में छाया मातम

ITO पर किसानों की ट्रैक्टर परेड में मातम का माहौल छा गया है। दरअसल, ITO के पास डीडीयू मार्ग पर एक किसान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा ट्रैक्टर के पलटने से हुआ है। इससे रैली में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, परेड के दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे एक किसान की मौके पर मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: ऐसा भी किसान आंदोलन: बजे ढोलक और गया गाना, ट्रैक्टर परेड से वायरल वीडियो

KISAN TRACTOR PARADE (फोटो- सोशल मीडिया)

ITO पर किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन

इसके अलावा ITO पर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यहां पर किसानों पर एक तरफ पुलिस ताबड़तोड़ लाठीचार्ज कर रही है तो दूसरी तरह रौद्ररूप लिए किसान बैरीकेड तोड़फोड़ करने में लगे हुए हैं। ITO पर पुलिस किसानों को समझाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन अब तक कोई बात बनते दिखाई नहीं दे रही है। किसानों का प्रदर्शन जारी है।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टरों से हिलाई बस: ITO पर किसानों का भयानक गुस्सा, बेबस हुई पुलिस

बंद किए गए मेट्रो स्टेशन के दरवाजे

वहीं इससे पहले किसानों ने ITO पर ट्रैक्टरों से धकेलकर बस हटाने की कोशिश की थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे किसान ट्रैक्टर के जरिए एक बस को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। हजारों की संख्या में किसान शोर गुल के साथ बस को हटा रहे हैं। वहीं इस बीच ITO मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दी है।

यह भी पढ़ें: किसानों से कांपी दिल्ली: ताबड़तोड़ पत्थर और भयानक बवाल, ITO पर लाठी चार्ज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story