×

ट्रैक्टरों से हिलाई बस: ITO पर किसानों का भयानक गुस्सा, बेबस हुई पुलिस

किसान दिल्ली की सीमाओं के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। आज गाजीपुर बॉर्डर से निकला किसानों का एक जत्था आईटीओ पहुंच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों का यह जत्था लाल किला पर जाने की कोशिश कर रहा है।

Shreya
Published on: 26 Jan 2021 7:58 AM GMT
ट्रैक्टरों से हिलाई बस: ITO पर किसानों का भयानक गुस्सा, बेबस हुई पुलिस
X
ITO पर किसानों का उग्र रूप: ट्रैक्टरों से बस हटाने की कोशिश

नई दिल्ली: आज जहां एक ओर पूरा देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसान नए कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। दावा है कि ये रैली शांतिपूर्वक निकाली जा रही, लेकिन कई जगहों पर किसानों का उग्र रूप देखा गया। दिल्ली में दाखिल होने के लिए कई जगहों पर किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी, तो कहीं पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हुई है।

आईटीओ पहुंचा किसानों का जत्था

किसान दिल्ली की सीमाओं के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। आज गाजीपुर बॉर्डर से निकला किसानों का एक जत्था आईटीओ पहुंच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों का यह जत्था लाल किला पर जाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस की ओर से किसानों को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन किसान रूकने के लिए तैयार नहीं हैं। किसान लगातार आगे की तरफ बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी की दमदार कार: सुरक्षा के मामले में नंबर 1, टैंक भी इसके आगे कुछ नहीं

ट्रैक्टरों से धकेलकर बस हटाने की कोशिश

इस बीच किसानों ने ITO पर ट्रैक्टरों से धकेलकर बस हटाने की कोशिश की है। इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जहां पर दिखाई दे रहा है कि कैसे किसान ट्रैक्टर के जरिए एक बस को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। हजारों की संख्या में किसान शोर गुल के साथ बस को हटा रहे हैं।



समय से पहले निकाली परेड

आपको बता दें कि किसानों ने समय से पहले ही ट्रैक्टर परेड निकालनी शुरू कर दी थी। किसानों की ट्रैक्टर परेड दोपहर 12 बजे से होनी थी, लेकिन उन्होंने सुबह आठ से नौ बजे के बीच ही ये परेड शुरू कर दी। जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड के कार्यक्रम के खत्म होने के बाद ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति थी। दिल्ली पुलिस ने किसानों को तीन रूट्स पर परेड निकालने की इजाजत दी है।

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों को तगड़ा झटका: सरकार ने पेंशन पर लिया बड़ा फैसला, लाखों होंगे प्रभावित

परेड के दौरान कई जगह बवाल

इस परेड के दौरान जगह जगह पर बवाल भी देखने को मिला है। कई जगह किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी तो वहीं कई जगहों पर झड़प भी देखने को मिली है। किसानो ने 37 NOC के नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं किसानों का कहना है कि पुलिस ने तय रूट पर बैरिकेड्स लगाए थे, इस वजह से उन्होंने बैरिकेड्स हटाए। अब गणतंत्र दिवस की परेड खत्म हो गई है, पुलिस ने हर जगह से बैरिकेड्स हटा दिए हैं।

यह भी पढ़ें: घाटी में सेना अलर्ट: निलंबित हुई मोबाइल इंटरनेट सेवा, इसलिए उठाया ये कदम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story