×

ऐसा भी किसान आंदोलन: बजे ढोलक और गाया गाना, ट्रैक्टर परेड से वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसानों के प्रदर्शन का अनोखा रूप देखा जा रहा है। जहां कई जगह किसानों का उग्र प्रदर्शन देखा जा रहा है तो वहीं सामने आए वीडियो में किसान गाना गाकर प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं।

Shreya
Published on: 26 Jan 2021 8:32 AM GMT
ऐसा भी किसान आंदोलन: बजे ढोलक और गाया गाना, ट्रैक्टर परेड से वायरल वीडियो
X
किसानों की ट्रैक्टर परेड

नई दिल्ली: 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) निकाल रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि रैली शांतिपूर्वक निकाली जा रही है, पर इस बीच दिल्ली से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर किसानों के उग्र रूप का अंदाजा लगाया जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में किसानों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हैं।

लाल किला पहुंचे आक्रोशित किसान

आक्रोशित किसान लाल किला पहुंच चुके हैं। दिल्ली में दाखिल होने के लिए कई जगहों पर किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी, तो कहीं पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हुई है। ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों को रोक रही पुलिस अब खुद ही किसानों की लाठियों और तलवारों का शिकार बन रही है। पुलिस को किसानों ने बुरी तरह से पीटा है। राजधानी में मंजर बहुत ही भयानक होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टरों से हिलाई बस: ITO पर किसानों का भयानक गुस्सा, बेबस हुई पुलिस

किसानों के आंदोलन का एक और तरीका

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसानों के प्रदर्शन का अनोखा रूप देखा जा रहा है। जहां कई जगह किसानों का उग्र प्रदर्शन देखा जा रहा है तो वहीं सामने आए वीडियो में किसान गाना गाकर प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो दिल्ली के आउटर रिंग रोड से सामने आया है। यहां देखें वीडियो-

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-26-at-1.30.39-PM.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: भयानक किसान-पुलिस टकराव: लाठियों का शिकार हो रही फोर्स, दिल्ली में मचा तांडव

ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल

इस ट्रैक्टर परेड के दौरान जगह जगह पर बवाल देखने को मिला है। कई जगह किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी तो वहीं कई जगहों पर झड़प भी देखने को मिली है। किसानो ने 37 NOC के नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं किसानों का कहना है कि पुलिस ने तय रूट पर बैरिकेड्स लगाए थे, इस वजह से उन्होंने बैरिकेड्स हटाए। अब गणतंत्र दिवस की परेड खत्म हो गई है, पुलिस ने हर जगह से बैरिकेड्स हटा दिए हैं।

यह भी पढ़ें: घाटी में सेना अलर्ट: निलंबित हुई मोबाइल इंटरनेट सेवा, इसलिए उठाया ये कदम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story