×

Delhi Violence LIVE: देखते ही गोली मारने का आदेश, हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत

नागरिकता कानून संशोधन (CAA) को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग़ से शुरू हुआ बवाल अब पूरे शहर में फ़ैल चुका है। प्रदर्शनकारियों के उग्र प्रदर्शन से दिल्ली में हर तरफ मौत का मंजर नजर आ रहा है।

Shivani Awasthi
Published on: 25 Feb 2020 5:29 AM GMT
Delhi Violence LIVE: देखते ही गोली मारने का आदेश, हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत
X

दिल्ली: नागरिकता कानून संशोधन (CAA) को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग़ से शुरू हुआ बवाल अब पूरे शहर में फ़ैल चुका है। प्रदर्शनकारियों के उग्र प्रदर्शन से दिल्ली में हर तरफ मौत का मंजर नजर आ रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सोमवार से जारी हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। डीसीपी भी उग्र हिंसा में घायल हो गये। स्कूल कॉलेज समेत मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गये हैं।

इस मुद्दे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठक कर चुके हैं। मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में आज (मंगलवार) भी पत्थरबाजी हुई। दिल्ली हिंसा में अबतक मरने वाले 13 लोगों में हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा में अब तक 135 लोग घायल हुए हैं।

उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर किये जा रहे बवाल को देखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली में 4 जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। बता दें कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर हो रही हिंसा ने उग्र शक्ल अख्तियार कर ली है। सोमवार से अब तक तोड़फोड़ और आगजनी की गई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Live Update:

09:40 : जीटीबी अस्पताल के सीएमओ के मुताबिक दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

09:03 : दिल्ली हिंसा को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कल (26 फरवरी) होने वाला त्रिवेंद्रम दौरा रद्द कर दिया है।

08:47 : दिल्ली पुलिस के मुताबिक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जाफराबाद में जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं, उन्हें हटा दिया गया है। वो रास्ता क्लियर करवा दिया गया है।

08:40 : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया।

08:37 : दिल्ली के उपराज्यपाल मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिंसा प्रभावित नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में बुधवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। CBSE से भी कल की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली में हिंसा प्रभावित नोर्थईस्ट ज़िले में कल स्कूलों की गृह परीक्षाएँ नहीं होंगी और सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के सम्बंध में मैंने HRD Minister @DrRPNishank जी से बात की है कि इस ज़िले में कल की बोर्ड परीक्षा भी स्थगित कर दी जाए।

08:28 : दिल्ली: IPS एसएन श्रीवास्तव को स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया गया।

08:18 : डीएम अजय शंकर पांडेय ने जानकारी दी कि दिल्ली हिंसा को देखते हुए नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले 3 बॉर्डर सील कर दिए गए हैं।

08:03 : विजय भूषण, IG लॉ एंड आर्डर ने कहा कि दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों में खासतौर पर नोएडा, गाज़ियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, संभल जैसे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया गया है। एहतियात के तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के इंतज़ाम और कड़े किए गए है।

07:53 : गाजियाबाद के अप्सरा बॉर्डर को यूपी पुलिस ने सील कर दिया है, शाहदरा से सूर्या नगर की ओर रूट डायवर्ट किया गया।

07:36 : मनीष सिसोदिया ने की अफवाह ना फैलाने की अपील।

कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कहा-उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा

07:06 : दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सुरक्षाबल है और MHA से पूरा सहयोग मिल रहा है।

07:01 : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा में 10 लोगों की मौत के बाद मौजपुर, जाफराबाद, करावलनगर और चांदबाग में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

06:56 : दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 10 लोग जान गंवा चुके हैं। इसमें शहीद हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल का नाम भी शामिल है, जबकि 2 आईपीएस अफसरों समेत 56 पुलिसकर्मी जख्मी हैं। दिल्ली हिंसा में शहीद हेड कांस्टेबल रतन लाल की पत्नी तो गृहमंत्री अमित शाह ने पत्र लिखकर संवेदना जताई है।

06:45 : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को गाजियाबाद में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। गाजियाबाद के सभी शराब के ठेकों को आज बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

06:38 : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिंता जताते हुए कहा, हमें नहीं पता ऐसी हिंसक घटनाएं क्यों हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोग शांति चाहते हैं। ममता बनर्जी ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

06:28 : दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने कहा कि लोगों ने छतों से भी पथराव किया। हिंसा वाले इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है। किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।उन्होंने बताया कि हिंसा के मामले में 11 FIR दर्ज की गई हैं, वहीं कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

06:22 : डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। इस हिंसक प्रदर्शन में 56 पुलिसवालों को चोटें लगी हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।

06:20 : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा पर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू।

06:12 : दिल्ली की हिंसा ने अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, जख्मी लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, अब तक150 जख्मी लोग जीटीबी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

06:20 : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा पर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू।

06:12 : दिल्ली की हिंसा ने अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, जख्मी लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, अब तक150 जख्मी लोग जीटीबी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

05:55 : दुर्गापुरी चौक पर बवाल की खबर है, बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों में तोड़ फोड़ की गई। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

05:48 : दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने घायल DCP अमित शर्मा से अस्पताल में जाकर मुलाकात की।

05:38 : यमुना विहार इलाके में पत्थरबाजी हुई है, हालांकि इस हिंसा में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

05:26 : भजनपुरा में धारा 144 लागू।

05:26 : अमन कमेटी के लोगों ने दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही जाफराबाद में धरने पर बैठी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वो रोड को आधा खोलें जिससे अमन कायम हो सके।

5:00: दिल्ली पुलिस पीआरओ डीसीपी मंदीप सिंह रन्धावा 05:30 बजे पुराने पुलिस हेडक्वाटर में दिल्ली के हालात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

4. 00: दिल्ली में मरने वालों की संख्या 9, मौजपुरा में दुकानों में लगाई गयी आग।

3.50: घायलों के देखने जीटीबी अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

3. 40 :शहीद हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल को अंतिम विदाई दी गई

03.30 : सीएम केजरीवाल संग आप के कई नेता राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर शांति प्रार्थना की।

1.40: वहीं आरोप है कि कपिल मिश्रा के कारण ही दिल्ली में दंगा भड़का है। इसे लेकर कुछ लोग उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी जा रहे हैं।

1.22: दिल्ली हिंसा को लेकर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अपनी ही पार्टी के नेता कपिल मिश्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा हो या कोई भी हो, जो भी दंगा भड़काएं उसके खिलाफ कार्रवाई हो।

1.00: बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि सभी चाहते हैं कि ये हिंसा बंद हो। गृह मंत्री संग हुई बैठक सकारात्मक रही। ये तय हुआ है कि सभी राजनीतिक दल मिल कर शहर में शांति का माहौल बनायेंगे।

12.40: दिल्ली के हालत पर बड़ी बैठक की गयी। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, एलटी गवर्नर अनिल बैजल, पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक, कांग्रेस लीडर सुभाष चोपड़ा, भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: निर्भया केस पर बड़ी खबर: 3 को फांसी और 5 को सुनवाई, तो क्या नहीं मिलेगी सजा

11.30 : सीएम केजरीवाल ने की प्रेस वार्ता,कहा बाहरी लोग शहर में आ रहे । गृहमंत्री संग बैठक के बाद देंगे सवालों के जवाब

11.01 बजे: पूरे उत्तर पूर्वी जिले में 1 महीने के लिए धारा 144 लगाई गई।

10.55: गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपना सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिया है और दिल्ली वापस लौट रहे हैं. इससे पहले जी. किशन रेड्डी ने कहा कि यह हिंसा सुनियोजित थी।

10.50 बजे: दिल्ली के भजनपुरा इलाके के नॉर्थ घोंडा कब्रिस्तान के पास मंगलवार सुबह फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक नाबालिग के हाथ में गोली लगी है।घायल को पास के जग प्रवेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

10.45 बजे: हिंसा में मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल भी शामिल हैं।

10.42 बजे: इस वक्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उपायुक्त कार्यलय में पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक चल रही है. जिन इलाकों में अभी भी तनाव बना हुआ है, वहां पुलिस फोर्स भेजी जा रही है.

9.58 बजे: इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी पार्टियों के प्रतिनिधि की आज दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई है.

अब तक छ: लोगों की मौत

मंगलवार सुबह भी हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। पत्थरबाजी से लेकर आगजनी करते तक उपद्रवियों ने काफी हिंसा की। सुबह-सुबह पांच मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। देर रात से सुबह तक मौजपुर और उसके आस-पास इलाकों में आगजनी के बहुत से मामले सामने आए, जिसमें दमकल की एक गाड़ी पर भी पथराव किया गया था। जबकि एक दमकल की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। हादसे में तीन दमकलकर्मी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Live: भारत दौरे पर ट्रंप का दूसरा दिन आज: राजघाट पहुंच ‘बापू’ को दी श्रद्धांजलि

अमित शाह संग केजरीवाल करेंगे दिल्ली के हालात पर बैठक:

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में हो रहे दंगों पर काबू पाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमाम आला अधिकारियों को आपात बैठक बुलाई। वहीं दिल्ली की स्थिति को लेकर अमित शाह के साथ कुछ ही देर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदर्शनकारियों के उग्र प्रदर्शन को रोकने और हालातों में सुधार सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा होगी।

मेट्रो स्टेशन-स्कूल कॉलेज बंद:

स्थिति के मद्देनजर जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद रखा गया है। साथ ही पूरे इलाके में धारा 144 लागू की गई है। इसके अलावा एतिहात बरतते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद रखे गए हैं। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। वहीं दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें: जल्दी चेक करें: रेलवे ने जारी की नई लिस्ट, रद्द की सैकड़ों ट्रेनें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story