×

मौसम अलर्ट: जल्द बदलेगा करवट, पड़ने वाली है भीषण गर्मी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही भीषण गर्मी की दस्तक होने वाली है। भीषण गर्मी की वजह से आने वाले दिन लोगों के लिए काफी परेशानी भरे रहने वाले हैं।

Shreya
Published on: 9 May 2020 12:05 PM GMT
मौसम अलर्ट: जल्द बदलेगा करवट, पड़ने वाली है भीषण गर्मी
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही भीषण गर्मी की दस्तक होने वाली है। भीषण गर्मी की वजह से आने वाले दिन लोगों के लिए काफी परेशानी भरे रहने वाले हैं। फिलहाल दिल्ली का मौसम राहत भरा है, लेकिन जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक, आज का पारा अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में खेलते नजर आए धोनी, पिछले एक साल से हैं क्रिकेट से दूर

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मिलेगा राहत

हालांकि राहत की बात ये है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली वासियों को तुरंत ही इस गर्मी के मौसम से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि दिल्ली- एनसीआर में रविवार से बुधवार तक तेज हवाएं चलने के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि अगले तीन दिनों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें: फिक्की फ्लो ने किया वार्षिक चेंज आफ गार्ड का आयोजन, 500 सदस्यों ने लिया भाग

रविवार और सोमवार को आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही दोनों दिन तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट भी हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो कि सामान्य तापमान से थोड़ा ज्यादा रहा। वहीं कल न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री था, जो कि सामान्य से एक डिग्री नीचे था। वहीं शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 134 रहा, जो कि सामान्य श्रेणी में है।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: वायरस शरीर में होने के बाद भी बीमार नहीं पड़ते चमगादड़, ये है वजह

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story