×

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरना प्रदर्शन का पाचवां दिन, पीटी उषा बोलीं- ये खेल के लिए ठीक नहीं

Wrestlers Protest: देश के पहलवानों का धरना अभी भी जारी है। खिलाड़ियों का कहना है कि जब तक सुनवाई नहीं होगी तब तक नहीं हटेंगे।

Snigdha Singh
Published on: 27 April 2023 12:20 PM GMT (Updated on: 27 April 2023 5:14 PM GMT)
Wrestlers Protest: पहलवानों के धरना प्रदर्शन का पाचवां दिन, पीटी उषा बोलीं- ये खेल के लिए ठीक नहीं
X
Players Protest (Image: Social Media)

Wrestlers Protest: देश के पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर में पांचवें दिन प्रदर्शन जारी है। पहलवानों का आरोप है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण किया है। इसी कड़ी में पहलवानों ने WFI के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कुश्ती की डोर ऐसे हाथों में है तो खिलाड़ियों का आगे बढ़ना कैसे संभव है। पुलिस और न्यायपालिका से लगातार खिलाड़ी न्याय की मांग कर रहे हैं। इनके समर्थन में गुरुवार को किसान नेता राकेश टिकैत मिलने पहुंचे हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती खिलाड़ियों को रोहतक की खाप पंचायतों का समर्थन मिला है। किसान नेता राकेश टिकैत ने पहलवानों से बातचीत किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों से उनकी मांगों पर चर्चा भी की है। वहीं खिलाड़ियों के धरना में राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी भी शामिल हुए। पहलवानों के साथ एक स्वर में खिलाड़ियों के न्याय की मांग की।

अध्यक्ष के समर्थन में हरियाणा कुश्ती संघ

अब बृजभूषण शरण के पक्ष में हरियाणा कुश्ती संघ आया। हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने महावीर फोगाट पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कुश्ती संघ पर कब्जा करना चाहते हैं। कोच ने भूपेन्द्र हुडा और कांग्रेस पर भी पहलवानों को भड़काने के आरोप लगाये। प्रदर्शन करने वाले पहलवानों पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा फंक्शन और कार्यक्रम में आने के लिए भी ये पहलवान पैसे लेते है। सरकारी अधिकारी है बजरंग पुनिया, बिना रेलवे की अनुमति के बैठे धरने पर।

पीटी उषा ने दी प्रतिक्रिया

इंडियन ओलंपिक असोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा ने दिल्ली पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों और न्यायपालिका पर बोलीं कि रेसलर्स का विरोध खेल के लिए ठीक नहीं है। सरकार और न्यायपालिका को विचार-विमर्श करने पर भी बात की है।

खिलाड़ियों के धरने पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ खिलाड़ी अगर आज जंतर-मंतर पर बैठे हैं उनके साथ किसने बात की? मैं 12 घंटे उनके साथ बैठा। उनकी बात सुनी, कमेटी बनाई, हम निष्पक्ष जांच चाहते थे। इनके कहने पर बबीता फोगाट को कमेटी में शामिल किया गया। हर किसी को अपनी बात रखने का मौका दिया गया....किसी भी थाने में कोई भी FIR दर्ज़ करवा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। हमारे लिए खेल प्राथमिकता है, जिसके साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे।

WFI अध्यक्ष ने जारी किया वीडियो

WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने जीवन के संघर्ष और लाभ हानि की समीक्षा के विषय में बात की है। पंक्तियों में कहा कि 'जिस दिन जीवन के हानि लाभ पर उतरूंगा, जिस दिन संघर्षों में जाली लग जाएगी, जिस दिन अपनी जीवन की लचारी मुझ पर तरस दिखाएगी, उस दिन जीवन से मृत्यु कहीं बढ़ जाएगी।'

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया...#WFI #brijbhushansaransingh @wfi_wrestling pic.twitter.com/SCMighoC7j

अब तक क्या कुछ हुआ

इस मामले में 23 जनवरी को बनाई गई थी जांच समिति पहलवानों के आक्रोश और गंभीर आरोपों को देखते हुए खेल मंत्रालय ने 23 जनवरी को महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया था। साथ ही बृजभूषण शरण को कुश्ती महासंघ के रोजाना के कामकाज से रिपोर्ट आने तक दूर रहने को कहा गया। समिति को एक महीने में रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंपने को कहा गया था। 23 अप्रैल को दोबारा खिलाड़ी जंतर-मंतर पर पहुंचे और प्रदर्शन की घोषणा की। फेडरेशन के चुनाव को फिलहाल रोक दिया गया।

क्या है खिलाड़ियों का आरोप

देश खिलाड़ियों का आरोप है कि रेशलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाउ आरोप लगाए हैं कि सात ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिनके साथ यौन शोषण और छेड़छाड़ हुई है। इससे पहले जनवरी में देश के बड़े पहलवानों बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ पर तानाशाही करने, महिला पहलवानों का यौन शोषण करने और खिलाड़ियों को डराने और धमकाने का आरोप लगाया था।


Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story