×

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर CAA के खिलाफ देशभर में होगा जबरदस्त प्रदर्शन

आज देश के राष्ट्रपिता यानि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन साल 1948 में देश ने महात्मा गांधी के रुप में अपना अनमोल रत्न खो दिया था। नाथूराम गोडसे ने आज ही के दिन महात्मा गांधी को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

Shreya
Published on: 30 Jan 2020 3:26 AM GMT
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर CAA के खिलाफ देशभर में होगा जबरदस्त प्रदर्शन
X

नई दिल्ली: आज देश के राष्ट्रपिता यानि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन साल 1948 में देश ने महात्मा गांधी के रुप में अपना अनमोल रत्न खो दिया था। नाथूराम गोडसे ने आज ही के दिन महात्मा गांधी को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बापू के पुण्यतिथि के मौके पर देश के कई बड़े हिस्सो में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन होगा। आज जामिया के छात्र राजघाट तक मार्च निकाल सकते हैं, जबकि छात्रों को पुलिस की तरफ से परमिशन नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 30 जनवरी: इन 2 राशियों के लिए दिन है खास, जानिए अन्य का हाल

गांधी के नाम पर होगा राजघाट पर प्रदर्शन

आज यानि गुरुवार को महात्मा गांधी के नाम पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राजघाट पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। राजघाट पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके अलावा जामिया के छात्रों ने कहा है कि वो राजघाट तक मार्च निकालेंगे। हालांकि पुलिस ने अभी तक स्टूडेंट्स को मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी है।

जन एकता जन अधिकार आंदोलन की अगुवाई में कुल 109 संगठन शांति वन से राजघाट तक मार्च निकालेंगे। सीएए के खिलाफ होने वाला ये मार्च हनुमान मंदिर, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट से होते हुए निकलेगा।

यह भी पढ़ें: मशहूर शायर अजमल सुल्तानपुरी का निधन, ये कहकर ठुकरा दिया था पाक का प्रस्ताव

सीएए के खिलाफ मार्च निकालने के अलावा करीब 60 स्टूडेंट यूनियन आज राजघाट तक मानव श्रृंखला बनाएंगे। जो कि शाम को 5:10 5:17 तक बनाई जाएगी। बता दें कि इसी वक्त महात्मा गांधी की हत्या की गई थी। वहीं, दूसरी ओर यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा भी आज राजघाट पर खत्म होगी।

यह भी पढ़ें: इस पत्थर ने सुलेमानी को बनाया था तानाशाह, जानते हैं इसे पहनने के फायदे

Shreya

Shreya

Next Story