×

दिशा सालियान मौत मामले में पैरेंट्स ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये चौंकाने वाला बयान

दिशा सालियान की 9 जून को मौत हुई थी। वो 28 साल की थीं और सुशांत सिंह की एक्स मैनेजर थीं। 14 जून को सुशांत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें चल रही हैं।

Newstrack
Published on: 8 Aug 2020 8:23 AM GMT
दिशा सालियान मौत मामले में पैरेंट्स ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये चौंकाने वाला बयान
X
दिशा सालियान और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फ़ाइल फोटो

वर्ली: मुंबई में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत एक पहेली बनकर रह गई है। अभी तक दोनों ही केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने इसे महज एक सुसाइड भर बताया है लेकिन सुशांत के पैरेंट्स ने मुंबई पुलिस की थ्योरी को मानने से इनकार कर दिया है।

दिशा सालियान की 9 जून को मौत हुई थी। वो 28 साल की थीं और सुशांत सिंह की एक्स मैनेजर थीं। 14 जून को सुशांत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस में कोई कनेक्शन है।

वहीं मुंबई पुलिस इस बात से अबतक इंकार करती रही है। दोनों मामलों में कोई संबंध नहीं है। जिसके बाद अब इस पूरे मामले में दिशा के पैरेंट्स सतीश और वसंती सालियान ने अब मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा है।

ये भी पढ़ेंः फिर थर्रायी धरती: थर-थर कांप उठे प्रदेश के लोग, भूकंपों से डर रहे वैज्ञानिक

दिशा सालियान की फ़ाइल फोटो

सभी खबरें फर्जी और सिर्फ अफवाह: दिशा के पैरेंट्स

दिशा के पैरेंट्स का कहना है कि "सबसे पहले तो हम भारत के लोगों से, सभी मीडिया, सोशल मीडिया, यूट्यूब और अन्य सभी से कहना चाहेंगे कि सब कुछ गलत है। सभी खबरें फर्जी और सिर्फ अफवाह हैं।

हमने अपना एकमात्र बच्चा खो दिया है, लेकिन अब ये मीडिया-सोशल मीडिया हमें मार देंगे। इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करते हैं कि ये सब रोकें, हम इस वजह से बुरी तरह से परेशान हैं। अब हमारे पास अपनी बेटी के खिलाफ इन सभी फर्जी खबरों को सुनने की सहन शक्ति नहीं बची है। "

दिशा के पैरेंट्स का ये भी कहना है कि उनकी बेटी की बलात्कार और हत्या की बातें सब गलत है। इस मामले में दो बार बयान लिए गए। मुंबई पुलिस के पास रिकॉर्ड के सभी कागज हैं।

हमने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी। मुंबई पुलिस अपना काम ठीक से कर रही है और इसलिए हम मुंबई पुलिस पर भरोसा करते हैं। हम पहले शांत थे लेकिन मीडिया में हमारी बेटी को बदनाम किया जा रहा। हम और नहीं सह सकते। इसलिए मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे समझें कि सच्चाई क्या है।"

मां वसंती सालियान ने कही ये बातें

दिशा की मां वसंती सालियान ने कहा- 'मेरी बेटी को बदनाम करके अपना फायदा मत उठाइए। उसके साथ मत खेलिए। वो हमारी इकलौती संतान थी।

हमने हमारी इकलौती बेटी को खो दिया। अब वो लोग उसकी छवि को बुरी तरह खराब कर रहे हैं। वो हमें इस तरह से हैरेस करके हमें मार देना चाहते हैं।'

आगे उन्होंने कहा, "पुनीत वशिष्ठ मेरी बेटी के खिलाफ बहुत सारी गलत बातें लिख रहा है। उसने हमें सबसे ज्यादा परेशान किया है। उसने हमारी बेटी को बदनाम किया है।

मैं उसके जैसे लोगों को दंडित करने का अनुरोध करती हूं। स्थिति इतनी खराब है कि लोग मीडिया से भरोसा खो देंगे। कोई भी खबर नहीं देखेगा।”

क्या उन्होंने खुद मुंबई पुलिस की जांच को देखा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा- "हां, हमने पूरी जांच देखी, हमने सभी दस्तावेजों की जांच की। उनके पास सभी सबूत हैं।

लेकिन ये राजनेता इसके बीच आ रहे हैं। वे हमारी बेटी को न्याय दिलाने में देरी कर रहे हैं। मैं मुंबई पुलिस से जांच जल्द खत्म करने का अनुरोध करती हूं।''

दिशा की मां ने बताया कि वे 5 जून से दिशा से रोज फोन पर बात कर रही थी। दिशा उनसे एक-एक बातें बताती थी। शूटिंग से लेकर दूसरी बातें भी। मां ने आगे बताया कि उस वक्त दिशा काफी टेंशन में थी, क्योंकि उसकी कोई डील कैंसिल हो गई थीं।

वो काम के सिलसिले में फोन पर लगातार बात करती थी। मैं कभी नहीं समझ पाई कि वो इतने तनाव में थी और इस तरह का कदम उठा सकती है। वो तनाव के कारण अंदर से टूट गई होगी और इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया होगा।"

ये भी पढ़ेंः अगस्त में तबाही! एक हफ्ते में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, आंकड़े जान उड़ जायेंगे होश

मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की फ़ाइल फोटो मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की फ़ाइल फोटो

मेरी बेटी बहुत महत्वाकांक्षी थी: दिशा की मां

वसंती ने कहा, "उनकी बेटी बहुत महत्वाकांक्षी थी, वो इंडस्ट्री में बहुत बड़ी बनना चाहती थी। वो कहती थी कि मुझे ये चाहिए और वो चाहिए। वो बहुत सपने देखती थी।

हम सब भी खुश थे। वो अपनी इच्छा के अनुसार काम कर रही है। हमने हमेशा उसका समर्थन किया। वो बहुत अच्छी थी। " वो रोहन राय से जल्द शादी करने वाली थी।

दोनों ही लॉकडाउन के बाद शादी करने की योजना बना रहे थे। पूरे लॉकडाउन रोहन हमारे साथ रहे थे। 4 जून को रोहन को एक प्रोजेक्ट मिला। इनडोर शूट के लिए मलाड हाउस लोकेशन को फाइनल किया गया।

इसलिए दिशा और रोहन रॉय वहां गए। उसी के लिए रोहन को चेक भी मिला। जैसा कि लॉकडाउन के दौरान कोई काम नहीं था। ऐसे में इस ऑफर के बाद दोनों खुश थे, दिशा को भी बाहर जाने का मौका मिला। पूरे लॉकडाउन वो घर पर रही। "

ये भी पढ़ें…अगस्त में तबाही! एक हफ्ते में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, आंकड़े जान उड़ जायेंगे होश

Newstrack

Newstrack

Next Story