×

तमिलनाडु में आतिशबाजी जारी! राष्ट्रपति कोविंद ने दी सबको बधाई

देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। देशभर में कई जगहों पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए शासन और प्रशासन ने कुछ नियम भी बनाए हैं।

Shreya
Published on: 27 Oct 2019 3:17 AM GMT
तमिलनाडु में आतिशबाजी जारी! राष्ट्रपति कोविंद ने दी सबको बधाई
X
तमिलनाडु में आतिशबाजी जारी! राष्ट्रपति कोविंद ने दी सबको बधाई

नई दिल्ली: देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। देशभर में कई जगहों पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए शासन और प्रशासन ने कुछ नियम भी बनाए हैं। साथ ही पटाखे जलाने के लिए सरकार की ओर समय भी निर्धारित किये गए हैं। तमिलनाडु में भी पटाखे जलाने के लिए समय निर्धारित किया गया है, जिसके चलते वहां पर सुबह से ही लोग पटाखे जलाते नजर आए।

निर्धारित किया गया समय-

बता दें कि, तमिलनाडु में दिवाली के मौके पर राज्य सरकार ने समय निर्धारित किया था। जिसके तहत लोगों को सुबह शाम एक-एक घंटे पटाखे जलाने की अनुमति दी गई थी। जिसमें दिवाली के दिन सुबह 6 बजे से 7 बजे और शाम 7 बजे से 8 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति है।

निर्धारित समय के मुताबिक चेन्नई में लोग सुबह से ही पटाखे जलाते दिखे। बता दें कि दिवाली में पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए आतिशबाजी के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। लोग भी नियम के मुताबिक दिवाली मनाते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर भारत में केवल नहीं, इन देशों में भी ले सकते हैं ऑफिशियल छुट्टी के साथ सेलिब्रेशन का मजा

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई-

दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को खुशी और प्यार के साथ इस पर्व को मनाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने सुबह ट्वीट के जरिए सबको दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। कोविंद ने लिखा कि, दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्जवलित करते हुए सभी के, खासकर जरुरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को इस मौके पर खुशी और प्यार के साथ पर्व मनाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति ने सुबह ट्वीट कर दिवाली क बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई. आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें.'

यह भी पढ़ें: ये हैं मंत्री: बीमारों को सहारा बना मोदी पर बरसे, फिर किए दर्शन

Shreya

Shreya

Next Story