×

ये हैं मंत्री: बीमारों को सहारा बना मोदी पर बरसे, फिर किए दर्शन

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव दिवाली के शुभ अवसर पर दीपोत्सव मनाने वृंदावन आए। तेज अपने साथियों के साथ वृंदावन वास कर यहां दीवाली व गोवर्धन पूजा, अन्नकूट पर्व मनाएंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 26 Oct 2019 6:09 PM GMT
ये हैं मंत्री: बीमारों को सहारा बना मोदी पर बरसे, फिर किए दर्शन
X

नई दिल्ली : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव दिवाली के शुभ अवसर पर दीपोत्सव मनाने वृंदावन आए। तेज अपने साथियों के साथ वृंदावन वास कर यहां दीवाली व गोवर्धन पूजा, अन्नकूट पर्व मनाएंगे। इसके साथ ही शनिवार को वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप यादव ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में बीमार श्रद्धालुओं का हाल पूछा। ये वे श्रद्धालु हैं जो ब्रजयात्रा के दौरान यमुना जल पीने से बीमार हुए हैं। इसी मामलों के लेकर इन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

यह भी देखें... लहलहाती फसल-हेरोइन तस्करी: सेना जवानों का सर्च ऑपरेशन

यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो आंदोलन करेंगे

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। यमुना महारानी को देखकर हृदय द्रवित है। उन्होंने कहा कि यदि यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो आंदोलन करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि यमुना में यमुना जल न बहकर दिल्ली का दूषित पानी बह रहा है। इसी कारण आचमन करने से ब्रजयात्रा के श्रद्धालु बीमार हो गए। तेज प्रताप के साथ राजद छात्र संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सृजन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें... लगा झटका! इस बल्लेबाज ने वापस लिया अपना नाम, मचा हड़कंप

बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप यादव ने रंगजी मंदिर क्षेत्र स्थित एक दुकान से भगवान कृष्ण की मूर्ति खरीदी और यमुना के केशीघाट पर पहुंचकर यमुना महारानी के दर्शन किए। इसके बाद वो बरसाना के लिए रवाना हो गए।

दीवाली पर तेज प्रताप अपने 8 साथियों के साथ ब्रजवास कर दीवाली व गोवर्धन पूजा, अन्नकूट पर्व यहां मनाएंगे। साथ ही उनके 1 साथी ने बताया कि गोवर्धन पूजा वाले दिन तेज प्रताप गोवर्धन में दुग्धाभिषेक एवं पूजा करेंगे।

यह भी देखें... बड़ा खुलासा: सट्टेबाजी में फंसी ये स्टार टीम, सभी हुए गिरफ्तार

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story