×

दिवाली 2020: जाने रंगोली के महत्व-नियम, तभी कर पाएंगे मां लक्ष्मी को प्रसन्न

दिवाली के दिन घरों में दीप जलाने के साथ रंगोली बनाने की एक ख़ास परंपरा है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। रंगोली एक विशेष प्रकार की कलाकृति है जो विभिन्न रंगों तथा आकृतियों में बनाई जाती है।

Monika
Published on: 10 Nov 2020 1:07 PM GMT
दिवाली 2020: जाने रंगोली के महत्व-नियम, तभी कर पाएंगे मां लक्ष्मी को प्रसन्न
X
दिवाली 2020 : रंगोली बनाने के भी होते है महत्व और नियम, तभी कर पाएंगे मां लक्ष्मी को प्रसन्न

दिवाली के दिन घरों में दीप जलाने के साथ रंगोली बनाने की एक ख़ास परंपरा है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन इसका महत्वा और बढ़ जाता है। रंगोली एक विशेष प्रकार की कलाकृति है जो विभिन्न रंगों तथा आकृतियों में बनाई जाती है। आइए जानते है रंगोली बनाने के महत्व और बनाने के नियम..

रंगोली बनाने का बड़ा महत्व

वैसे तो लोग हर शुभ अवसर पर रंगोली बनाना पसंद करते है लेकिन दिवाली के दिन रंगोली बनाने का खास महत्व है। रंगोली को विशेष रूप से मुख्य द्वार पर बनाने थे। देवी देवताओं के स्वागत के लिए शुभ माना गया है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं। अगर आपकी ये बात नहीं पता तो जान लें कि रंगोली में ज्यादातर स्वस्तिक, कमल का फूल या फिर लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाए जाते हैं। ये रंगोली समृद्धि और मंगलकामना का संकेत देती है। रंगोली घरों से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करती है। इससे आपके मन-मस्तिक में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

यह भी पढ़ें: DM ने पराली दान करने पर कृषकों को धोती-कुर्ता, कम्बल देकर किया सम्मानित

रंगोली बनाने का ये नियम

वैसे तो घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने के अलावा दिवाली के दिन होने वाली मां लक्ष्मी की पूजा वाले स्थान पर भी एक गोलाकार रंगोली जरूर बनाएं। इस गोलाकार रंगोली पर एक बड़ा सा घी का दीपक स्थापित करें। बता दें, कि रंगोली बनाने में पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए और काले रंग से बचाव करना चाहिए। वही मुख्य द्वार की रंगोली के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए, तभी यह जाग्रत होगा। जाग्रत रंगोली से धन के आगमन की संभावना बढ़ जाती है। इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रख कर आप अपनी दिवाली खुशियों से भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा ऐलान: दुखी हुए आतिशबाजी के शौकीन, योगी सरकार ने किया फैसला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story