×

बढ़ी मुसीबत: 24 घंटे हाई अलर्ट पर मुंबई, थम गई मायानगरी की रफ़्तार

मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई और उसके आसपास के बहुत से इलाकों में बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। जिसका असर उपनगरों, ठाणे और नवी मुंबई के क्षेत्रों पर अधिक पड़ा है। सैटेलाइट रडार से पता चला है कि बारिश आगे भी जारी रहेगी। जोगेश्वरी में हुई भारी बारिश के बाद मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे में पानी भर गया।

Roshni Khan
Published on: 3 Aug 2019 5:02 AM GMT
बढ़ी मुसीबत: 24 घंटे हाई अलर्ट पर मुंबई, थम गई मायानगरी की रफ़्तार
X

मुंबई: मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई और उसके आसपास के बहुत से इलाकों में बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। जिसका असर उपनगरों, ठाणे और नवी मुंबई के क्षेत्रों पर अधिक पड़ा है। सैटेलाइट रडार से पता चला है कि बारिश आगे भी जारी रहेगी। जोगेश्वरी में हुई भारी बारिश के बाद मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे में पानी भर गया।

ये भी देखें:टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी20 मैच आज

बारिश के कारण उठानी पढ़ रही है मुश्किलें

भारी बारिश से वहां की सड़कों और घरों में पानी भर गया है। पालगढ़ में भी बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से रायगढ़ में मुंबई-गोवा हाईवे पर भूस्खलन आ गया है। जिसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

तेज बारिश के चलते आज ठाणे के सभी सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। नगर निगम ने शहर में लगातार बारिश की दशा को देखते हुए ये आदेश जारी किए हैं। मुंबई के मलाड इलाके में भी पानी भर गया है।

ये भी देखें:नई मुसीबत! देश के 15 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीते सालों की अपेक्षा इस साल ज्यादा हुई बारिश

मुंबई में बीते सालों की अपेक्षा करे तो इस बार अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि बारिश अगले तीन दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगी। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे तक शहर में 1546.6 एमएम बारिश हुई और उपनगर में 2016 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर में बारिश सामान्य से 255 एमएम अधिक और उपनगर में 659 एमएम अधिक हुई है।

इस साल बारिश इतनी ज्यादा हुई है कि पूरे सीजन में होने वाली बारिश का 84 फीसदी कोटा पूरा हो गया है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रमुख महेश पलावत का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और बेहतरीन मॉनसून के चलते मुंबई, ठाणे और पालघर के इलाकों में अच्छी बारिश हुई है।

ये भी देखें:आपके बच्चे में बढ़ेगा ‘सिक्सथ सेंस’, अगर बचपन से उसमें पैरेंट्स डालेंगे ये सारे ‘हैबिट्स’

विभाग ने शनिवार रात और रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी तट सहित बहुत से अन्य इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story