×

दुल्हनिया ने सबको कर दिया क्वारंटाइन, रेड-ग्रीन जोन की मिली-भगत से फैला संक्रमण

बता दें, ये मामला राजधानी भोपाल के जाट खेड़ी का है। यहां रहने वाली युवती की बीते सोमवार को शादी हुई थी। बारात राजधानी से लगे रायसेन जिले के मंडीदीप से आई थी।

Vidushi Mishra
Published on: 21 May 2020 6:50 AM GMT
दुल्हनिया ने सबको कर दिया क्वारंटाइन, रेड-ग्रीन जोन की मिली-भगत से फैला संक्रमण
X

नई दिल्ली: लॉकडाउन में शादी होना तो अब आम बात हो गई है,लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी में हुई शादी ने तो हड़कंप मचा दिया। राजधानी के रेड जोन में एक शादी हुई, जिसके बाद से दोनों जिलोें में हड़कंप मचा हुआ है। यहां शादी के तीसरे दिन दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दुल्हन की रिपोर्ट आने के बाद दूल्हा समेत शादी में शामिल सभी 32 लोगों को तुरंत होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें....भयावह आवाजों से दहला शहर: घरों से बाहर निकले डरे-सहमें लोग, मची भगदड़

कोरोना चेन बनने का खतरा

जानकारी के मुताबिक, दुल्हन भोपाल के रेड जोन से शादी करके ग्रीन जोन रायसेन के मंडीदीप गयी थी। इसलिए रायसेन में भी हड़कंप मचा हुआ है। क्वारंटाइन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वो और कितने लोगों के संपर्क में आए। ऐसे में कोरोना चेन बनने का खतरा भी पैदा हो गया है।

बता दें, ये मामला राजधानी भोपाल के जाट खेड़ी का है। यहां रहने वाली युवती की बीते सोमवार को शादी हुई थी। बारात राजधानी से लगे रायसेन जिले के मंडीदीप से आई थी। युवती को 7 दिन पहले बुखार आया था जो दवा लेने के बाद उतर गया था।

ये भी पढ़ें....कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे विधायकों पर कड़ी कार्रवाई, शिवराज ने लिया ये फैसला

खौफ का माहौल और हड़कंप मच गया

लेकिन परिवार ने सावधानी बरतते हुए शनिवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा, लेकिन इस बीच तय तारीख सोमवार को युवती की शादी हो गयी। फिर उसके तीसरे दिन बुधवार को रिपोर्ट आयी जो कोरोना पॉजिटिव निकली। नए बहु को कोरोना होने की खबर लगते ही घर और बाहर दोनों तरफ खौफ का माहौल और हड़कंप मच गया।

ऐसे में दूल्हा-दुल्हन के संपर्क में आने वाले उनके मायके और ससुराल दोनों पक्षों के 32 लोगों को फौरन होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। शादी कराने वाले पंडितजी भी अब क्वारंटाइन में हैं। इन सभी के सैंपल लिए गए हैं। संभवत: एक-दो दिन में इन सभी लोगों की रिपोर्ट आएगी।

ये भी पढ़ें....न्यू इंडिया के शिल्पकार थे राजीव गांधी, देश को आगे ले जाने के लिए उठाए थे ये कदम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story