×

Earthquake News: सुबह-सुबह कांपी निकोबार आइलैंड की धरती, 5.0 तीव्रता का आया भूकंप

Earthquake News: भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 2 Aug 2023 2:22 AM GMT (Updated on: 2 Aug 2023 2:31 AM GMT)
Earthquake News: सुबह-सुबह कांपी निकोबार आइलैंड की धरती, 5.0 तीव्रता का आया भूकंप
X
Earthquake in Nicobar Island (photo: social media )

Earthquake in Nicobar Island: आज सुबह निकोबार आइलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुबह पांच बजकर चालीस मिनट पर भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

शनिवार को भी आया था जोरदार भूकंप

इससे पहले बीते शनिवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रात 12.53 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक ये भूकंप 69 किमी की गहराई में आया था। भूकंप के झटके राजधानी पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 126 किमी की दूरी पर महसूस किए गए।

इससे भी पहले इसी साल जनवरी में अंडमान सागर 4.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था। वो भूकंप 77 किलोमीटर की गहराई पर आया था। राहत की बात ये रही कि इन दोनों भूकंपों में जानमाल को किसी प्रकार का हानि नहीं पहुंची थी।

जुलाई और मार्च में भी आ चुका है भूकंप

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके निरंतर महसूस किए जाते रहे हैं। इसी साल बीते माह यानी 9 जुलाई को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल खाड़ी के दक्षिणपूर्व में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप कैंपबेल खाड़ी में शाम 7.39 बजे आया, जिसकी गहराई 70 किलोमीटर थी।

इससे पहले मार्च में निकोबार क्षेत्र में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। वहीं, बात करें बीते साल यानी 2022 की तो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 22 भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 3.8 से लेकर 5 तक थी।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story