×

भूकंप से भागे लोग: दिवाली पर भयानक झटकों से हिले लोग, तबाही के बुरे संकेत

शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान भूकंप की तीव्रता क्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई है। 

Shreya
Published on: 13 Nov 2020 7:17 AM GMT
भूकंप से भागे लोग: दिवाली पर भयानक झटकों से हिले लोग, तबाही के बुरे संकेत
X
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आया भूकंप

नई दिल्ली: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह उस वक्त थर्रा उठा, जब यहां भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। यहां पर आज यानी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक, 8 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान किसी तरह के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

एक सप्ताह के अंदर भूकंप का दूसरा झटका

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंडमान में एक सप्ताह के अंदर भूकंप का यह दूसरा झटका है। इससे पहले शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई थी। वहीं शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र जमीन से दस किलोमीटर की गहराई में रहा। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने दी है।

यह भी पढ़ें: धमाके में उड़ी गाय: देख दहल उठी पूरी दुनिया, मुंह में भरे ताबड़तोड़ पटाखे

BHOOKAMP (फोटो- सोशल मीडिया)

पूर्वोत्तर भारत में भी आया भूकंप

वहीं पूर्वोत्तर भारत में तड़के करीब तीन बजकर 23 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई। बताया जा रहा है कि असम, नागालैंड सहित अन्य भागों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नागालैंड के शहर दीमापुर से 61 किलोमीटर उत्तर की ओर रहा।

देश में लगातार आ रहे भूकंप

आपको बता दें कि देश में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। उत्तर भारत के तमाम इलाकों में भूकंप की घटना सामने आती रही है। इनमें सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में पिछले कई हफ्तों में भूकंप रिपोर्ट किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकार गठन: डिप्टी CM के लिए इनका नाम, रखी थी राम मंदिर की पहली ईंट

बड़े खतरे के पहले की चेतावनी

हालांकि इन सभी इलाकों में भूकंप के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इन झटकों ने वैज्ञानिक की चिंता बढ़ा दी ही। वैज्ञानिक का मानना है कि ये छोटे-छोटे भूकंप के झटके किसी बड़े खतरे के पहले की चेतावनी हो सकती है। कहा ऐसा भी जा रहा है कि आने वाले समय में भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक होगी कि इससे भारी तबाही मचने का अंदेशा है। दावा किया जा रहा है कि इससे पहले कभी भी लोगों ने इतना खतरनाक भूकंप नहीं देखा होगा।

यह भी पढ़ें: एकता कपूर की दिवाली पार्टी: एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story