×

कांपी धरती: नेपाल से बिहार तक भूकंप, तेज झटकों के बाद भागे लोग

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.3 आंकी गई है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप सुबह करीब 5 बजकर 4 मिनट और 7 सेकेंड पर आया।

Newstrack
Published on: 16 Sep 2020 4:02 AM GMT
कांपी धरती: नेपाल से बिहार तक भूकंप, तेज झटकों के बाद भागे लोग
X
नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.3 आंकी गई है। बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

लखनऊ: नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.3 आंकी गई है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप सुबह करीब 5 बजकर 4 मिनट और 7 सेकेंड पर आया। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

बिहार में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेपाल के अलावा बिहार के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बिहार में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.9 रही है। लोगों का कहना है कि काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेपाल में आया भूकंप का झटका इतना तेज था कि इसका असर नेपाल से सटे बिहार के इलाकों में भी महसूस किया गया। भूकंक के झटकों के बाद लोग अपने घरों से निकलकर बाहर भाग आए।

यह भी पढ़ें...फर्जी कंपनी का भंडाफोड़: लोगों से ठगे 59 करोड़, दुबई से जुड़े तार, मास्टरमाइंड फरार

2015 में आया था विनाशकारी भूकंप

गौरतलब है कि इससे पहले नेपाल में साल 2015 में विनाशकारी भूकंप आया था। उस समय आए भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू के नजदीक पोखरा में था। 7.9 तीव्रता वाले भूकंप की वजह से करीब 9000 लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए रिक्टर स्केल पर भूकंप तीव्रता 6.0 बताई थी।

यह भी पढ़ें...इस जिले में हुई आफत की बारिश, आकाशीय बिजली से 4 की मौत, कई घायल

टोक्यो में भूकंप के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद राजधानी में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया था। भूकंप के तेज झटकों की वजह से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।

बता दें कि इधर लगातार दुनिया में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं जिसके कारण वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही लोगों के मन में भय का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें...योगी सरकार की बड़ी तैयारी, राम-जानकी मार्ग बनेगा बेहद खास

तो वहीं भारत में महाराष्ट्र के पालघर जिले में 8 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 2.2 से 3.6 तक मापी गई। जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया था कि जिले की डहाणू और तलासरी तहसीलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और इस दौरान किसी तरह से नुकसान की होने की अभी तक कोई सूचना नहीं दी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story