×

हाथी के ऊपर फेंका जलता टायर, हुई दर्दनाक मौत, सामने आया रुलाने वाला वीडियो

नीलगिरी के मसिनागुड़ी क्षेत्र में किसी ने टायर में आग लगाकर एक 40 वर्षीय एक हाथी के ऊपर फेंक दिया, जिसके बाद ये जलता हुआ टायर हाथी के कान में जाकर फंस गया। दर्द से तड़प रहा हाथी इधर-उधर भागने लगा। जिससे उसके कान के आसपास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

Ashiki
Published on: 22 Jan 2021 3:27 PM GMT
हाथी के ऊपर फेंका जलता टायर, हुई दर्दनाक मौत, सामने आया रुलाने वाला वीडियो
X
हाथी पर फेंका जलता टायर, झुलसने से हुई मौत, सामने आया दिल पिघला देने वाला वीडियो

चेन्नई: तमिलनाडु के नीलगिरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक हाथी की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक यहां किसी शख्स ने एक जलते टायर को हाथी के ऊपर फेंक दिया। ये टायर हाथी के कान में आकर फंस गया। इस जलते टायर की वजह से हाथी बुरी तरह घायल हो गया और कुछ दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह पर बरसीं उमा भारती, कहा- जुबान ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला नीलगिरी के मसिनागुड़ी क्षेत्र का है। यहां किसी शख्स ने टायर में आग लगाकर एक 40 वर्षीय एक हाथी के ऊपर फेंक दिया, जिसके बाद ये जलता हुआ टायर हाथी के कान में जाकर फंस गया। दर्द से तड़प रहा हाथी इधर-उधर भागने लगा। इतना ही ही नहीं इस दौरान उसके कान के आसपास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

हाथी को घायल हालत में देख वन रेंजर्स उसे इलाज के लिए मुदुमलाई टाइगर रिजर्व ले गए, लेकिन वन विभाग के स्टाफ द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद भी हाथी को बचाया नहीं जा सका। हाथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दौरान हाथी की अंतिम विदाई का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा वन रेंजर को हाथी की सूंड को पकड कर फफक-फफक कर रोते देखा जा सकता है। वन रेंजर का यह दिल पिघला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को भावुक कर दिया है।



ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: जब ‘ठाकरे’ की कार में निकल गया मंत्री का पेशाब, पढ़ें 5 रोचक किस्से

Ashiki

Ashiki

Next Story