×

दिग्विजय सिंह पर बरसीं उमा भारती, कहा- जुबान ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन

हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जमा किए जा रहे चंदे का हिसाब मांगे जाने की बात पर उमा भारती ने उन्हें बेलगाम जुबान का नेता बता दिया है।

Ashiki
Published on: 22 Jan 2021 2:37 PM GMT
दिग्विजय सिंह पर बरसीं उमा भारती, कहा- जुबान ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन
X
दिग्विजय सिंह पर बरसीं उमा भारती, कहा- जुबान ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन

भोपाल: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुकी उमा भारती ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को एक बार फिर अपने निशाने पर लिया है। हाल ही में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जमा किए जा रहे चंदे का हिसाब मांगे जाने की बात पर उमा भारती ने दिग्विजय सिंह को बेलगाम जुबान का नेता बता दिया है।

ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: जब ‘ठाकरे’ की कार में निकल गया मंत्री का पेशाब, पढ़ें 5 रोचक किस्से

दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी दुश्मन है...

पार्टी की फायरब्रांड नेता मानी जाने वालीं वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी दुश्मन है और इस वजह से अपनी पार्टी कांग्रेस में ‘बड़े नेता’ नहीं बन सके। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उमा भारती ने दिग्विजय सिंह के बारे में कहा कि वह पढ़े लिखे नेता हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह कांग्रेस में वो जगह नहीं बना सके, जिसे वो बना सकते थे, क्योंकि उनका मुंह उनके नियंत्रण में नहीं है। उमा भारती ने कहा कि वह अभी जहां हैं इससे अधिक बेहतर हो सकते थे।

पार्टी में नहीं बना पाए अपनी हैसियत

हालांकि इस दौरान उमा भारती ने दिग्विजय की तारीफ भी की और उनके साथ अपने संबंधों की चर्चा भी की। उमा ने कहा कि वे दिग्विजय को 8 साल की उम्र से जानती हैं। उमा ने कहा कि दिग्विजय सिंह राजनीति में खूब आगे बढ़े और कांग्रेस के कद्दावर नेता बने, लेकिन अपनी पार्टी में भी वो हैसियत नहीं हासिल कर सके जिसके वो हकदार थे।

ये भी पढ़ें: धमाके का दर्दनाक हाल: कर्नाटक में ब्लास्ट से गाड़ी के उड़े परखच्चे, देख कांपे लोग

Ashiki

Ashiki

Next Story