×

पुलिस की घिनौनी करतूत: लड़कियों के उतरवाए कपड़े, फिर किया ये शर्मनाक काम

महाराष्ट्र से बहुत ही शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, यहां की पुलिस ने पहले हॉस्टल में घुसकर कथित रूप से लड़कियों के कपड़े उतरवाए और फिर उन सभी लड़कियों से डांस भी करवाया।

Vidushi Mishra
Published on: 3 March 2021 12:14 PM GMT
पुलिस की घिनौनी करतूत: लड़कियों के उतरवाए कपड़े, फिर किया ये शर्मनाक काम
X
जलगांव जिले में पुलिसवालों द्वारा हॉस्टल में घुसकर जबरन लड़कियों से कपड़े उतरवाकर डांस कराने की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है।

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बहुत ही शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, यहां की पुलिस ने पहले हॉस्टल में घुसकर कथित रूप से लड़कियों के कपड़े उतरवाए और फिर उन सभी लड़कियों से डांस भी करवाया। इस घिनौनी वारदात के बारे में लड़कियों ने बताया कि पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया है। ऐसे में इस बीच भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने इस शर्मनाक मामले को विधानसभा में भी उठाया और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें...मोदी की मां के अपमान से भडक़े समर्थक, बॉयकाट बीबीसी का नारा

कपड़े उतरवाकर डांस कराने की घिनौनी करतूत

जलगांव जिले में पुलिसवालों द्वारा हॉस्टल में घुसकर जबरन लड़कियों से कपड़े उतरवाकर डांस कराने की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है। ऐसे में इस घटना पर बवाल होने के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उच्चस्तरीय जांच की बात कही है। इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की एक समिति गठित की है। इस समिति को दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

सूत्रों से सामने आई खबरों के मुताबिक, जलगांव में एक छात्रावास की कुछ लड़कियों ने शिकायत की थी कि बाहर के लोगों और पुलिसकर्मियों को जांच के बहाने परिसर में प्रवेश की इजाजत दी गई और कुछ लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती डांस कराया गया।

Rape. फोटो- सोशल मीडिया

इस मामले को लेकर मंत्री के ये घोषणा करने से पहले मुनगंटीवार ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को न केवल इस तरह की घटना पर ध्यान देना चाहिए बल्कि कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...वैक्सीनेशन 2.0: सरकार ने दी बड़ी राहत, अब अपनी सुविधा से लगवाएं वैक्सीन

पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग

साथ ही उन्हें जवाब देते हुए देशमुख ने कहा कि घटना के बारे में सारी जानकारी ली जा रही है। पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

जबकि इस पर आपत्ति जताते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि पुलिस के पास घटना की पूरी जानकारी पहले से है। भाजपा(BJP) नेता ने कहा कि अगर पुलिस मशीनरी 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जानकारी नहीं ले रही है, तो फिर इस सरकार की जरूरत क्यों है?

वहीं इस मसले पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना की वीडियो क्लिप है। वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि लड़की को निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया जो एक गंभीर मामला है।

ये भी पढ़ें...सस्ता होगा पेट्रोल-डीजलः कम हो सकती हैं कीमतें, अगर सरकार इस पर काम करे

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story