×

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर को प्रशासन ने दी ये खास सुविधा

अब जिला प्रशासन उनके लिए कलेक्ट्रेट में लिफ्ट लगवाएगा, जिससे वो ऑफिस की ऊपरी मंजिल तक आराम से पहुंच सकें। दरअसल, कलेक्ट्रेट में लिफ्ट की सुविधा नहीं है और सेहत खराब होने की वजह से प्रज्ञा ठाकुर को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती है।

Shreya
Published on: 5 Nov 2019 10:41 AM GMT
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर को प्रशासन ने दी ये खास सुविधा
X
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर को प्रशासन ने दी ये खास सुविधा

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिला प्रशासन लिफ्ट की सुविधा महैया कराएगा। अब जिला प्रशासन उनके लिए कलेक्ट्रेट में लिफ्ट लगवाएगा, जिससे वो ऑफिस की ऊपरी मंजिल तक आराम से पहुंच सकें। दरअसल, कलेक्ट्रेट में लिफ्ट की सुविधा नहीं है और सेहत खराब होने की वजह से प्रज्ञा ठाकुर को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती है। भोपाल कलेक्ट्रेट में पहली मंजिल पर सरकारी मीटिंग होती है। इस मीटिंग में अफसर से लेकर सांसद और विधायक सब शामिल होते हैं। लेकिन भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर सेहत खराब होने के चलते ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाती हैं।

यह भी पढ़ें: 27 सालों से सोलह श्रृंगार कर घूम रहा है ये आदमी, वजह जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

किसी भी बैठक का हिस्सा नहीं बन पाई प्रज्ञा

इसी वजह से सांसद प्रज्ञा ठाकुर अभी तक किसी भी बैठक में शामिल नहीं हो पाई हैं। इससे पहले बुलाई गई जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने के लिए वो कलेक्ट्रेट तो पहुंचीं थीं, लेकिन वहां पर लिफ्ट न होने की वजह से वो ऑफिस के नीचे से ही वापस लौट गई थीं। इस बार 7 नवंबर को जिला योजना समिति की बैठक होगी। इस बैठक में भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में जिला योजना समिति के सदस्यों, मंत्री, और विधायक के साथ-साथ सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी शामिल होना है। प्रज्ञा ठाकुर ने खुद को सीढ़ी चढ़ पाने में असमर्थ बताया है।

पहली बार बदली गई जगह

सांसद प्रज्ञा ठाकुर की इस परेशानी को जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह ने बहुत गंभीरता से लिया और इस बार होने वाली जिला योजना समिति की बैठक की जगह बदल दी। बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब बैठक कलेक्ट्रेट के बजाए जिला पंचायत के दफ्तर में होगी। इस बैठक में शहर के विकास पर मंथन होगा। इसी के आधार पर भोपाल शहर का मास्टर प्लान तैयार होगा।

यह भी पढ़ें: चिराग पासवान को मिली LJP की कमान, पिता रामविलास ने की ताजपोशी

25 लाख रुपए होंगे खर्च

फिलहाल तो सांसद की खराब तबीयत की वजह से बैठक की जगह बदल दी गई है, लेकिन आगे कभी प्रज्ञा ठाकुर को कोई परेशानी न हो इसलिए अब कलेक्ट्रेट में लिफ्ट लगायी जाएगी। कलेक्ट्रेट में लिफ्ट लगवाने के लिए 25 लाख रुपए खर्च होंगे।

इस फैसले से बुजुर्गों की भी होगी मदद

बता दें कि कलेक्ट्रेट में लिफ्ट लगने से केवल प्रज्ञा ठाकुर की परेशानी कम नहीं होगी, बल्कि कई बुजुर्गों की भी समस्या का हल होगा। जो कलेक्टर दफ्तर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन लिफ्ट न होने के चलते वो नीचे से ही लौट जाते हैं। अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर की समस्या के बाद प्रशासन का ध्यान इस ओर गया है। इस पर प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह का कहना है कि, लिफ्ट केवल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लिए ही नहीं लगायी जा रही बल्कि आम लोगों की सुविधा को भी ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पुंछ में चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने की गोलीबारी

Shreya

Shreya

Next Story