×

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने की गोलीबारी

मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की है।

Shreya
Published on: 5 Nov 2019 9:55 AM GMT
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने की गोलीबारी
X

श्रीनगर: मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, भारतीय सेना ने भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें: सरकार गठन को लेकर इस बड़े नेता ने आरएसएस को लिखा पत्र

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि, सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया और पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। ये गोलीबारी सुबह करीब 8 बजे बंद हुई।

उन्होंने बताया कि, पाकिस्तानी रेंजर्स ने सोमवार की रात भी हीरानगर सेक्टर में मनयारी-चोरगली क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से की गई इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: फेसबुक में आया ये जबरदस्त बदलाव, करेंगे अपडेट तो…

बता दें कि इससे पहले भी आतंकियों ने श्रीनगर में सोमवार को सुबह ग्रेनेड से हमला किया था। हमले में 1 की मौत हो गई है और करीब 25 नागरिक घायल हो गए। हालांकि जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं 29 अक्टूबर को भी आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी के अनंतनाग और बारामूला जिले में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया था। आतंकवादी लगातार लोगों में खौफ फैलाने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में आतंकियों ने सोमवार को श्रीगनर के मौलाना आजाद मार्ग इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: अयोध्या से जुड़ी बड़ी खबर: फैसले के दिन 183 लोग रहेंगे नजरबंद, जानें क्यों

Shreya

Shreya

Next Story