×

जान बचा कर भागे भाजपाई: मार्च के दौरान हुआ हमला, सात आरोपी गिरफ्तार

शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नोडाखली गांव में भाजपा ने कानून के पक्ष में मार्च निकाला। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

Shreya
Published on: 4 Oct 2020 5:12 AM GMT
जान बचा कर भागे भाजपाई: मार्च के दौरान हुआ हमला, सात आरोपी गिरफ्तार
X
इससे पहले 27 फरवरी को भी बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

नई दिल्ली: संसद में कृषि संबंधित विधेयक पास होने के बाद देश भर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान से लेकर राजनीतिक पार्टियां कृषि कानून को लेकर रैलियां और मार्च निकाल रहे हैं। वहीं विपक्ष इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान संबंधित कानून के पक्ष में रैलियां, मार्च निकालकर लोगों को इसके फायदे के बारे में बता रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी का हमला

इसी क्रम में शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नोडाखली गांव में भाजपा ने कानून के पक्ष में मार्च निकाला। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर हमला कर दिया। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

किसान को सता रहा इस बात का डर

दरअसल, केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे विरोध के पीछे किसानों को यह डर है कि इनसे एमएसपी की व्यवस्था का अंत हो जाएगा। जबकि सरकार का दावा है कि नए कानूनों से एमएसपी की व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अभी भी कृषि विधेयकों को लेकर किसानों का आन्दोलन जारी है। कृषि बिल को लेकर किसानों का गुस्सा अभी कम नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें: सलमान पर भविष्यवाणी: पंडितजी ने कही ऐसी बात, टूटे लाखों दिल, खत्म हुआ इंतज़ार

rahul gandhi tractor rally (फोटो- सोशल मीडिया)

पंजाब में होने जा रही ट्रैक्टर रैली

किसानों ने सरकार को घेरने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन करने का मन बना लिया है। इस बीच केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस की ट्रैक्‍टर रैली रविवार को पंजाब में होने जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब के मोगा शहर में आयोजित होने वाली ट्रैक्‍टर रैली में शामिल होंगे। किसानों की मांग है कि सरकार MSP देने की बात भी बिल में शामिल करे।

यह भी पढ़ें: राहुल की रैली: किसानों के साथ होगा हल्लाबोल, 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात

रैली की अगुवाई करने के लिए राहुल गांधी पहुंचेंगे मोगा

पंजाब के मोगा शहर से शुरू होने वाली ट्रैक्‍टर रैली की अगुवाई करने के लिए राहुल गांधी रविवार को मोगा पहुंचेंगे। रैली की सुरक्षा को ध्‍यान में रखकर पंजाब सरकार ने बडी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। बताया जा रहा है कि हजारों की संख्‍या में पंजाब के किसान ट्रैक्‍टर रैली में शामिल होकर दिल्‍ली आएंगे।

यह भी पढ़ें: हाथरस DM के रहते निष्पक्ष जांच कैसे, परिवार को है खतरा, मायावती ने उठाया सवाल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story