×

किसानों का देशभर में चक्‍का जाम: जानिए क्या रहेगा बंद और कैसा रहेगा ट्रैफिक

किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। किसानों की इस घोषणा के बाद भी दिल्ली पुलिस राजधानी से लगने सभी बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त कर दी है।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Feb 2021 3:18 AM GMT
किसानों का देशभर में चक्‍का जाम: जानिए क्या रहेगा बंद और कैसा रहेगा ट्रैफिक
X
संजय यादव से जब लिट्टी की माला पहनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह नुमाइश नहीं बल्कि विरोध प्रकट करने का तरीका है।

नई दिल्‍ली: केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन करीब ढाई महीने से जारी है। किसानों ने शनिवार को देशभर में चक्का जाम का ऐलान किया है। किसानों ने कहा है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच गाड़ियों को नहीं चलने दिया जाएगा।

किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। किसानों की इस घोषणा के बाद भी दिल्ली पुलिस राजधानी से लगने सभी बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त कर दी है। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद पुलिस सतर्क है और इस बार कोई भी ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों से लगने वाले बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त कर दी है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा क‍ि जो लोग जहां है वहीं पर शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से चक्‍का जाम करेंगे। दिल्ली में 12 मेट्रो स्टेशन को बंद किया जा सकता है। नई दिल्ली के डीसीपी ने दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को पत्र लिखा है और कहा कि जरूरत पड़ने पर राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय समेत 12 मेट्रो स्टेशन शॉर्ट नोटिस पर बंद करने के लिए तैयार रहें।

ये भी पढ़ें...बंद होगी मेट्रो! किसानों का चक्का जाम, दिल्ली पुलिस ने किया ये खास इंतेजाम

इमरजेंसी सेवाओं पर नहीं होगा असर

किसान देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को जाम करेंगे। किसानों का कहना है कि वह इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोकेंगे। किसान 3 बजकर 1 मिनट पर हॉर्न बजाकर चक्का जाम कार्यक्रम खत्म करेंगे। किसानों ने अपील है कि अन्न दाता के साथ जनता भी अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हों।

Traffic

ये भी पढ़ें...चक्का जाम Live : बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, दिल्ली बनी छावनी, किसान हिंसा की आशंका

किसानों के चक्‍का जाम का सबसे अधिक असर पंजाब और हरियाणा में दिख सकता है। इन राज्यों में पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें...किसान का धमाकेदार डांस:आंदोलन का ये वीडियो दिल जीत लेगा, कार पर लगाए ठुमके

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि 26 जनवरी को हुई हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। शरारती तत्वों को राष्ट्रीय राजधानी में नहीं घुसने दिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर नजर रख रही है जिससे कि किसी प्रकार की अफवाह न फैलाई जा सके। दिल्ली पुलिस अन्य राज्यों के पुलिस के संपर्क में भी हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story