×

किसान आन्दोलन: खत्म हुआ चक्का जाम, शांतिपूर्ण तरीके से किसानों ने किया प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी 12-3 बजे तक चला चक्का जाम खत्म हो गया है। किसान नेताओं ने चक्का जाम खत्म किए जाने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में चक्का जाम का असर देखने को मिला।

Shivani Awasthi
Published on: 6 Feb 2021 3:07 AM GMT
किसान आन्दोलन: खत्म हुआ चक्का जाम, शांतिपूर्ण तरीके से किसानों ने किया प्रदर्शन
X

नई दिल्ली: तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग 3 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने आज फिर अपनी मांग को लेकर बड़ी हुंकार भरी हैं। किसानों द्वारा चलाया गया चक्का जाम 12 बजे से शुरु होकर 3 बजे तक देशभर में चला। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है और सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के स्पेशल इंतजाम किए गए थे ।

चक्का जाम खत्म, किसान नेताओं ने किया ऐलान

कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी 12-3 बजे तक चला चक्का जाम खत्म हो गया है। किसान नेताओं ने चक्का जाम खत्म किए जाने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में चक्का जाम का असर देखने को मिला। दिल्ली की सरहद में कोई किसान प्रवेश नहीं कर पाया और शांतिपूर्ण तरीके से यह चक्का जाम ख़त्म हो गया

रांची-कोलकाता हाइवे पर सन्नाटा

रांची-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी किसानों के चक्का जाम का असर देखने को मिला। रांची-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान सड़क पर सन्नाटा छाया रहा।

हरियाणा के पलवल में प्रदर्शन

हरियाणा: पलवल के पास अटोहन चौक पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें- कर्मचारी होंगे मालामाल: अब मिलेगी ज्यादा सैलेरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

जम्मू-पठानकोट हाइवे पर चक्का जाम

किसानों द्वारा पूरे देश में चालाये जा रहे चक्का जाम आन्दोलन का असर जम्मू-पठानकोट हाइवे पर भी देखने को मिला ।

राकेश टिकैत का बयान- किसान शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं चक्का जाम

आज चक्का जाम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में किसानों का चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी से किसानों को जोड़ेंगे। नए युग का जन्म होगा। इसमें राजनीति वाले कहां हैं, यहां कोई नहीं आ रहा है। ये जन आंदोलन है। रोटी तिजोरी में बंद न हो, ये उसका आंदोलन है। यूपी और उत्तराखंड में कुछ हंगामा करने वाले थे, इसलिए वहां चक्का जाम नहीं किया जाएगा। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम अक्टबूर तक बैठेंगे।

ये भी पढ़ें- किसानों का चक्का जाम: प्रियंका गांधी ने दिखाई तस्वीर, सरकार पर जमकर बोला हमला

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने की पुलिस की आलोचना

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली फॉर फार्मर्स के कई नेताओं को आज बंद करने की कड़ी निंदा की है। दिल्ली फॉर फॉर्मर्स ने शहीद पार्क आईटीओ से दोपहर 12:00 बजे देश के किसानों के तीन कृषि कानून वापस कराने और एमएसपी के कानूनी अधिकार के समर्थन में एक प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

आईएफटीयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और दिल्ली अध्यक्ष डॉ. अनिमेष दास को सुबह 5:00 बजे कालकाजी पुलिस ने घर से उठा लिया।

प्रगतिशील महिला संगठन दिल्ली की महासचिव पूनम के घर के बाहर पुलिस तैनात है। उन्हें बाहर निकलने से रोका जा रहा है। किसान संगठन AIKMS ने जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार के यह कदम किसानों के लिए बढ़ रहे समर्थन को ना रोक पाने के उसके हतोत्साह को ही प्रदर्शित करती है।

चक्का जाम शुरू

गुरुग्राम के कृष्ण चौक पर चक्का जाम शुरू हो गया है। कृष्ण चौक दिल्ली के नजफगढ़ और कापसहेड़ा बॉर्डर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। किसानों ने सड़कों पर जाम लगाना शुरू कर दिया है।

राहुल गांधी का किसानों को पू्र्ण समर्थन



बैरिकेडिंग पर पुलिस का संदेश

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाई है और इसके साथ ही किसानों के लिए सन्देश लिख कर बैरिकेडिंग पर टांगा है। इसमें लिखा गया है कि यहां किसानों की एंट्री मना है।

ये भी पढ़ें- सच्चाई खुली तो किसान आंदोलन बनेगा जनांदोलन- विक्रांत निर्मला सिंह

प्रियंका गांधी का ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दिल्ली बैरिकेडिंग की तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर गाजीपुर बॉर्डर की है। उन्होने लिखा कि क्यों डराते हो डर की दीवार से



दिल्की के कई मेट्रो स्टेशन बंद

किसान चक्का जाम के मद्देनजर मंडी हाउस, ITO, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुवधा खुली रहेगी।

सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किसानों से आज के चक्का जाम को सफल बनाने की अपील की है।

Farmers Protest

पूर्व बीजेपी MLA ने की चक्का जाम की अपील

हरियाणा में बीजेपी छोड़ने वाले फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने 6 फरवरी के महा चक्का जाम को लेकर आमजन से इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने वीडियो बयान जारी कर महाचक्का जाम को सफल बनाने के लिए जन जन से सहयोग मांगा है। पूर्व विधायक बलवान सिंह ने कहा कि चक्का जाम सफल होगा तो केंद्र सरकार कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर होगी।

ये भी पढ़ें- सचिन पायलट का एलान: किसान महापंचायत में दिखाया दमखम, अब दिल्ली की तैयारी

टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा

चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली के अंदर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के डीसीपी क्राइम चिन्मय बिस्वाल दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को पत्र लिखकर जरूरत पड़ने पर राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय समेत इलाके के 12 मेट्रो स्टेशन शॉर्ट नोटिस पर बंद करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story