×

किसानों का चक्का जाम: प्रियंका गांधी ने दिखाई तस्वीर, सरकार पर जमकर बोला हमला

दिल्ली की सीमाओं पर अभी भी कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बैरिकेडिंग को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने शनिवार को एक ट्वीट कर सरकार से सवाल किया, "क्यों डराते हो डर की दीवार से?"

SK Gautam
Published on: 6 Feb 2021 7:31 AM GMT
किसानों का चक्का जाम: प्रियंका गांधी ने दिखाई तस्वीर, सरकार पर जमकर बोला हमला
X
किसानों का चक्का जाम: प्रियंका गांधी ने दिखाई तस्वीर, सरकार पर जमकर बोला हमला

लखनऊ: किसान आन्दोलन में आज एक नया चैप्टर जुड़ गया है जिसमें आज किसानों का देश भर में चक्का जाम है। केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। आंदोलनकारी किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीं, किसानों को दिल्ली में जाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने जबरदस्त बैरिकेडिंग की है।

क्यों डराते हो डर की दीवार से?

बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए कई लेयर की बैरिकेडिंग को लेकर प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए पूछा कि क्यों डराते हो डर की दीवार से? किसानों द्वारा निकाले गए ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी की हिंसा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की हुई है। पिछले दिनों गाजीपुर बॉर्डर पर सड़कों पर कीलें भी लगाई गई थीं। सड़कों पर लगी कीलों का वीडियो जमकर वायरल भी हुआ था, जिसके बाद इन्हें हटा दिया गया था।

priyanka gandhi-chakka jaam-2

दिल्ली की सीमाओं पर कई लेयर की बैरिकेडिंग

हालांकि, दिल्ली की सीमाओं पर अभी भी कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बैरिकेडिंग को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने शनिवार को एक ट्वीट कर सरकार से सवाल किया, "क्यों डराते हो डर की दीवार से?" प्रियंका ने अपने इस ट्वीट में एक फोटो भी शेयर की है जिसमें दिल्ली की सीमा पर बैरिकेडिंग दिखाई गई है।

ये भी देखें: किसानों का चक्का जाम: दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद, ड्रोन से हो रही निगरानी

देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम

उधर, कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान आज चक्का जाम करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करने का फैसला किया है। हालांकि। यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। चक्का जाम पर राकेश टिकैत ने कहा, "यूपी और उत्तराखंड के किसान सड़क पर जाम नहीं लगाएंगे। आंदोलन को बैकअप देने के लिए यूपी और उत्तराखंड के एक लाख किसानों को बैकअप में रखा गया है। वह अभी आराम करें और खेती बाड़ी करें।"

priyanka gandhi-chakka jaam-3

ये भी देखें: कुशीनगर से भरेंगे उड़ानः हवाई सेवा जल्द शुरु, 24 एयरलाइंस को भेजा न्योता

दिल्ली में 50 हजार जवानों की तैनाती

हालांकि चक्का जाम दिल्ली में नहीं होगा। किसानों ने दिल्ली में चक्का जाम करने से इनकार किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी की हुई है। दिल्ली में 50 हजार जवानों की तैनाती की गई है। वहीं एहतियात के तौर पर मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद रखा गया है। दिल्ली-पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और रिजर्व पुलिस बल के करीब 50 हजार जवानों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story