×

किसानों से सावधान! दिल्ली में घुसपैठ की तैयारी, जारी हुआ अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

देश के खुफिया विभाग ने गृह मंत्रालय व दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है कि किसान किसी भी बॉर्डर व रास्ते से राजधानी दिल्ली में घुस सकते हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 6 Jan 2021 3:18 AM GMT
किसानों से सावधान! दिल्ली में घुसपैठ की तैयारी, जारी हुआ अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
X

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार आंदोलन कर थे किसान अब दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। फ़िलहाल तो वह दिल्ली की सीमाओं को घेर कर बैठे हैं लेकिन एजेंसियों को ख़ुफ़िया इनपुट मिले कि आंदोलनकारी किसान ईस्टर्न पैरिफेरल-वे से दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

दिल्ली में किसी भी बाॅर्डर से घुस सकते हैं किसान

दरअसल, देश के खुफिया विभाग ने गृह मंत्रालय व दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है कि किसान किसी भी बॉर्डर व रास्ते से राजधानी दिल्ली में घुस सकते हैं। जानकारी होते ही दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके लिए कई बॉर्डरों पर मॉक ड्रिल की गई।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में बोले स्वतंत्र देव सिंह, किसानों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं

2 दिन के अलर्ट पर दिल्ली, बढ़ाई गई सुरक्षा

बताया जा रहा है कि अगले दो दिन में किसान ईस्टर्न पैरिफेरल-वे पर ट्रैक्टर रैली व परेड निकाल सकते हैं। इस दौरान किसान किसी भी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में घुस जाएंगे। दिल्ली में एक बार किसानो का जमावड़ा लगा तो इससे काफी मुश्किलें हो सकती है। मद्देनजर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। सभी बॉर्डरों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। जगह जगह बैरियर लगे हैं।

farmer protest

बॉर्डर पर रखे जर्सी बैरियर्स

रजोकरी व कापसहेड़ा बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की संख्या 60-60 कर दी गई है। पहले ये संख्या 30-30 थी। रजोकरी बॉर्डर पर जर्सी बैरियर्स रख दिए हैं। ये सीमेंट के बने जर्सी बैरियर हैं। जिन्हें ट्रैक्टर भी हटा नहीं सकता। इसे क्रेन के जरिये ही हटाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- ट्रेन का किराया महंगा? रेलवे ने किया ये एलान, यात्रियों के लिए जरुरी खबर

शुरू हुई वाहनों की चेकिंग

नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले मार्गों पर बैरीकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग फिर से शुरु कर दी गई है। बीच में ढीली हो गई थी। नई दिल्ली जाने वाले मार्गों पर चेकिंग को बढ़ा दिया गया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story