×

कांग्रेस का राजभवन मार्च, रांची में मनाया जा रहा किसान अधिकार दिवस

प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरम उरांव ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री किसानों की समस्या का समाधान करना चाहते हैं तो कृषि मंत्री को आज ही इस बैठक मने किसानों की बात मान लेनी चाहिए। सभी लोग केंद्र सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि इस काले कानून को रद्द करे।

Shraddha Khare
Published on: 15 Jan 2021 11:47 AM GMT
कांग्रेस का राजभवन मार्च, रांची में मनाया जा रहा किसान अधिकार दिवस
X
कांग्रेस का राजभवन मार्च, रांची में मनाया जा रहा किसान अधिकार दिवस photos (social media)

रांची : प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को किसानों के समर्थन में किसान अधिकार दिवस मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि राज्यभर से कांग्रेस नेता रांची के मोरहाबादी मैदान में जुटे हुए हैं। इस मार्च को मोरहाबादी मैदान से लेकर राजभवन तक पहुंचेंगे। इस मार्च में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वरम उरांव, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम जैसे सभी वरिष्ठ नेता- कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

कृषि कानून को रद्द करने की मांग

प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरम उरांव ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री किसानों की समस्या का समाधान करना चाहते हैं तो कृषि मंत्री को आज ही इस बैठक मने किसानों की बात मान लेनी चाहिए। सभी लोग केंद्र सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि इस काले कानून को रद्द करे। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी सिर्फ इस नए कृषि कानून बिल को स्टे किया गया है। इसे स्टे नहीं रद्द किया जाए।

प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा- किसानों के हक के लिए मोर्चा

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने बताया कि इसमें राज्यभर के किसान पहले मोरहाबादी मैदान में जुट रहे फिर यहां से रैली लेकर राजभवन पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जिसमें तीनों कृषि कानून के बिल को निरस्त करने की मांग करेंगे। इस प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन भी शामिल रहेंगे ।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर धन संग्रह अभियान का आगाज, शिवराज ने दिया लाख रुपए का दान

farmer protest

मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक विशेष तैयारी

प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरम उरांव ने कहा कि राजभवन मार्च को लेकर विधायकों और जिलाध्यक्षों को एक विशेष जानकारी दी गई है। उन्हें ज्यादा से ज्यादा किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करें। आपको बता दें कि राजभवन मार्च सह रैली का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर किया जा रहा है।

rameshwar uranv

यह भी पढ़ें: 11 लोगों का काल बना ये सड़क हादसा, गंवा दी जान, PM मोदी ने जताया दुख

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story