×

ट्रैक्टर परेड हिंसा: किसानों ने लाल किले पर किया तिरंगे का अपमान, वीडियो वायरल

किसानों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक युवक पोल पर चढ़ा हुआ है। वहां पर खड़े लोगों में किसी ने तिरंगा झंडा लिया था जिसे पोल पर चढ़ा युवक लेकर फेंक देता है और किसानों का झंडा लेकर ऊपर चढ़ जाता है।

Dharmendra kumar
Published on: 26 Jan 2021 3:20 PM GMT
ट्रैक्टर परेड हिंसा: किसानों ने लाल किले पर किया तिरंगे का अपमान, वीडियो वायरल
X
तिरंगे का अपमानः क्या रियायत की उम्मीद अब भी की जानी चाहिए

नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान किसानों ने दिल्ली में जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। ट्रैक्टर परेड निकाल रहे किसान दिल्ली के लाल किले तक पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने तिरंगे का अपमान भी किया और दिल्ली के लालकिले पर किसानों ने निशान साहिब फहरा दिया। किसानों ने अपना झंडा वहां फहराया जहां पर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं।

किसानों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक युवक पोल पर चढ़ा हुआ है। वहां पर खड़े लोगों में किसी ने तिरंगा झंडा लिया था जिसे पोल पर चढ़ा युवक लेकर फेंक देता है और किसानों का झंडा लेकर ऊपर चढ़ जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन काफी गुस्सा है।

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस और किसानों के बीच कई जगहों पर झड़प भी हुई है और 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ किसानों को ट्रैक्टर रैली की अनुमति थी, लेकिन मंगलवार सुबह ही अलग-अलग सीमाओं से किसान दिल्ली में घुस आए। किसानों ने जबरन बैरिकेड तोड़ दी।

ये भी पढ़ें...उपद्रव से किसान आंदोलन को झटका, गणतंत्र दिवस पर हुई घटना से बढ़ी नाराजगी



दिल्ली में पैरामिलिट्री के 1500 जवान होंगे तैनात

दिल्ली में हुई हिंसा के बाद गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान हालात को देखते हुए पैरामिलिट्री फ़ोर्स की 15 कंपनियां तैनात करने का फैसाल लिया गया है। इसमें से 10 कंपनियां सीआरपीएफ की और 5 कंपनियां अन्य पैरामिलिट्री फोर्स की होंगी। दिल्ली में पैरामिलिट्री के 1500 जवान तैनात किए जाएंगे, तो वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी जवानों को उपद्रवियों का पूरी शक्ति के साथ मुकाबला करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें..कांग्रेस ने हिंसा और सरकार के हठ पर जताया क्षोभ, कानून वापसी पर जोर

गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक

ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने अहम बुलाई थी। बैठक में तत्काल प्रभाव से संवेदनशील जगहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती के निर्देश दिया गया संवेदनशील जगहों में नांगलोई, आईटीओ और गाजीपुर हैं। इस बैठक में आईबी चीफ, गृह मंत्रालय के आला अधिकारी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर मौजूद रहे। अधिकारियों को साफ-साफ निर्देश दिया गया है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था कायम करना प्राथमिकता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story