×

हो जाएं सावधान, देश के कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश की आशंका

देश के कई राज्यों में अगले 24 से 36 घंटों के दौरान तेज आंधी और बारिश की आशंका है। नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम करवटें बदलता दिख रहा है। गर्मी बढ़ने के बावजूद कई राज्यों में धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश की खबरें हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 13 April 2020 6:21 PM GMT
हो जाएं सावधान, देश के कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश की आशंका
X

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में अगले 24 से 36 घंटों के दौरान तेज आंधी और बारिश की आशंका है। नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम करवटें बदलता दिख रहा है। गर्मी बढ़ने के बावजूद कई राज्यों में धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश की खबरें हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में घोषित लॉकडाउन के बीच आंधी और बारिश से अगले 24 घंटों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मध्य भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान लू जैसा एहसास कराने लगा है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है।

यह भी पढ़ें...कोरोना के खिलाफ सबसे एक्टिव अमित शाह, गृह मंत्रालय कर रहा 24 घंटे काम

बदल जाएगा मौसम का तेवर

भारतीय मौसम विभाग ने 14 से 17 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली- एनसीआर सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में तीन दिनों तक बारिश होने की आशंका है।

मौसम के जानकारों का कहना कि अगले 24 से 36 घंटों के बीच कई राज्यों में मौसम का तेवर बदल जाएगा। छत्तीसगढ़, उड़ीसा के कई जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। पंजाब,हरियाणा और राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में भी कहीं-कहीं धूल भरी आंधी और गर्जना के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें...तीन नागरिकों की मौत पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

गरज के साथ होगी बारिश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 से 36 घंटे के दौरान कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ेंगी। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

महाराष्ट्र का मौसम अगले 24 घंटे के दौरान बदलने के आसार हैं। महाराष्ट्र के कई जिलों में भी धूल भरी आंधी और तेज गर्जना के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी मौसम करवट लेगा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें...कोरोना पर नाकाम PM इमरान, पाकिस्तान में मचा है हाहाकार, घर में ही पड़ रही गाली

होशंगाबाद में पारा 44 के पार

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी बढ़ने लगी थी। अब कई राज्यों में तापमान इतना ज्यादा बढ़ चुका है के दिन में गर्म हवा के थपेड़े लोगों को चुभने लगे हैं। हालांकि लॉकडाउन होने की वजह से अधिकांश लोग अभी अपने घरों में कैद हैं मगर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश का होशंगाबाद शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story