×

राफेल पर बड़ी खबर: अंबाला नहीं बल्कि यहां होगी लैंडिग, इसलिए हुआ फेरबदल

आज भारतीय वायुसेना का लंबे समय का इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्योंकि आज लडाकू विमान राफेल आज भारत पहुंच रहा है। वायुसेना के लिए आज गर्व करने का दिन है।

Shreya
Published on: 29 July 2020 7:23 AM GMT
राफेल पर बड़ी खबर: अंबाला नहीं बल्कि यहां होगी लैंडिग, इसलिए हुआ फेरबदल
X
The fighter aircraft Rafale will be landing in Jodhpur

नई दिल्ली: आज भारतीय वायुसेना का लंबे समय का इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्योंकि लड़ाकू विमान राफेल आज भारत पहुंच रहा है। वायुसेना के लिए आज बेहद गर्व का दिन है। राफेल की लैंडिंग को लेकर पहले कहा जा रहा था कि राफेल की पहली खेप की लैंडिंग अम्बाला के एयरबेस पर होगी। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि खराब मौसम के चलते अंबाला की जगह जोधपुर में राफेल की लैंडिंग कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: आतंकियों की साजिश हुई नाकाम, सीमा पर कई दुश्मन हुए ढेर

सुबह से ही अंबाला के आसमानों में बादल छाए हैं

बता दें कि पहले से संभावना जताई जा रही है कि अंबाला में आज बारिश हो सकती है। सुबह से ही अंबाला के आसमानों में बादल छाए हुए हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि खराब मौसम होने के कारण एयरक्राफ्ट राफेल की लैंडिंग जोधपुर में हो सकती है। लैंडिंग को लेकर अंबाला के साथ-साथ राजस्थान के जोधपुर में भी तैयारियां की जा रही हैं, इसे बैकअप के तौर पर तैयार किया जा गया है।

यह भी पढ़ें: फ्री कराए कोरोना टेस्ट: इन जगहों पर लग रहे कैंप, जल्दी करें मौका छूट न जाएं

भारत की ताकत में होने जा रहा इजाफा

बता दें कि राफेल में भारतीय वायुसेना के हिसाब से फेरबदल भी किए गए हैं। इस फाइटर जेट के वायुसेना बेड़े में शामिल होने के बाद भारत की ताकत और बढ़ जाएगा। फाइटर जेट राफेल दुश्मन देश के छक्के छुड़ाने में भारत का साथ देगा।

यह भी पढ़ें: Work From Home: चल रही थी वीडियो कांफ्रेंसिंग, कैमरे में आ गई न्यूड पत्नी, Video वायरल

वायुसेना प्रमुख की उपस्थिति में राफेल को किया जाएगा रिसीव

आज दोपहर को राफेल विमान भारत पहुंचेंगे, जिसके बाद वायुसेना प्रमुख की उपस्थिति में उन्हें रिसीव किया जाएगा। हालांकि, ये वायुसेना में फाइनल इंडक्शन नहीं होगा, क्योंकि वो प्रक्रिया अगस्त के आखिर में की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बतौर मेहमान उपस्थित रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश से भूस्खलन: 18 किमी पैदल चलकर पहुंची SDRF, शुरू किया रेस्क्यू

भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा

बता दें कि राफेल में भारतीय वायुसेना के हिसाब से फेरबदल भी किए गए हैं। भारत और फ्रांस के बीच यह सौदा उस वक्त हुआ था, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस दौरे पर गए थे। तभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा हुआ था।

यह भी पढ़ें: WHO का बड़ा बयान: की भारत की तारीफ, कोरोना वैक्सीन पर कही ये बड़ी बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story