×

जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी! पाकिस्तान लगातार कर रहा ऐसी नापाक हरकतें

तिलमिलाया पाकिस्तान अपनी गंदी हरकतों और साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना लगातार लाइन ऑफ कंट्रोल पर संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चौकियों और गांवों को इसके साथ ही घाटी की मस्जिदों में भी बम-बारी की है।

Vidushi Mishra
Published on: 6 April 2023 1:16 PM GMT (Updated on: 7 April 2023 3:27 PM GMT)
जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी! पाकिस्तान लगातार कर रहा ऐसी नापाक हरकतें
X
kashmir

नई दिल्ली : तिलमिलाया पाकिस्तान अपनी गंदी हरकतों और साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना लगातार लाइन ऑफ कंट्रोल पर संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चौकियों और गांवों को इसके साथ ही घाटी की मस्जिदों में भी बम-बारी की है। कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान तरह-तरह की साजिशे चल रहा है। लेकिन भारतीय सेना भी इनकी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

यह भी देखें... बर्गर सस्ता-चालान महँगा! चालक की हालत हो गई ख़राब

सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर

भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में सुबह लगभग दस बजे छोटे हथियारों से गोलियां चलाई गईं और मोर्टार के गोले दागे गए। लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी में बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी तेज होने पर दोनों सेक्टरों के सीमा पर रहने वाले निवासियों के बीच डर पैदा हो गया। हो रही गोलबारी में कम से कम एक मकान को नुकसान पहुंचा है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी चल रही थी।

jammu kashmir

यह भी देखें... KBC रचेगा इतिहास! आज पहली बार पूरी दुनिया देखेगी कुछ ऐसा

शनिवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाई और गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया और दोनों ओर से दिनभर गोलीबारी होती रही लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर करीब एक हफ्ते तक शांति रहने के बाद पाकिस्तान ने फिर से गोलियां चलाई और गोलाबारी की।

इस बीच बीतें 35 दिनों से कश्मीर में चल रहे बंद के कारण रविवार को भी आम जनता बुरी तरह प्रभावित हुआ। सेना के अधिकारियों ने कहा कि बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि सार्वजनिक परिवहन घाटी की सड़कों से दूर रहे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story