×

दिग्गज नेता का निधन: शोक में असम से लेकर पूरा देश, दुखी हुए पीएम मोदी

सोमवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता तरूण गोगोई का निधन हो गया। बीते कई दिनों से 86 वर्षीय तरूण गोगोई बीमार चल रहे थे। इस बारे में जानकारी असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दी है। ऐसे में पूरे देश मेें शोक का माहौल है।

Newstrack
Published on: 23 Nov 2020 1:50 PM GMT
दिग्गज नेता का निधन: शोक में असम से लेकर पूरा देश, दुखी हुए पीएम मोदी
X
सोमवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता तरूण गोगोई का निधन हो गया। बीते कई दिनों से 86 वर्षीय तरूण गोगोई बीमार चल रहे थे।

नई दिल्ली: सोमवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता तरूण गोगोई का निधन हो गया। बीते कई दिनों से 86 वर्षीय तरूण गोगोई बीमार चल रहे थे। इस बारे में जानकारी असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दी है। आज डॉक्टरों ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि गोगोई की हालत बेहद बेहद नाजुक है। ऐसे में तरूण गोगोई की बिगड़ती हालत को देखते हुए कुछ देर पहले ही असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल अपना डिब्रूगढ़ दौरा रद्द कर बीच रास्ते से ही गुवाहटी लौट गए थे।

ये भी पढ़ें... नौ महीने बाद गुलज़ार हुई महामना की बगिया, सबसे पहले इसको मिली अनुमति

PM Modi ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी

बता दें, तरुण गोगोई तीन बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे। साथ ही 6 बार लोकसभा सांसद भी रहे थे। इसके अलावा तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई वर्तमान में कांग्रेस सांसद हैं। दुख की इस घड़ी में गोगोई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

ऐसे में पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि- श्री तरुण गोगोई जी लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिनका असम के साथ-साथ केंद्र में भी सालों का राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।



ये भी पढ़ें...सीएम का बड़ा ऐलान, यूपी में बीसी सखी के रूप में 58 हजार महिलाओं का हुआ चयन

परिवार को मेरा प्यार और संवेदनाएं

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि- "तरुण गोगोई सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने असम में सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। मेरे लिए वह एक महान और कुशल शिक्षक थे। मैं उन्हें तहे दिल से प्यार और उनका सम्मान करता था। मैं उन्हें याद करूंगा। गौरव और परिवार को मेरा प्यार और संवेदनाएं।"

असम के स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत विस्व सरमा ने बताया कि, 'पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति बहुत नाजुक एवं ​चिंताजनक है। वह पूरी तरह जीवन रक्षक उपकरण पर हैं हालांकि, डॉक्टर प्रयास कर रहे हैं। अब उनकी स्थिति में सुधार के लिये ईश्वर का आशीर्वाद और लोगों की प्रार्थना आवश्यक है।'

आगे सरमा ने कहा कि गोगोई के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है, दिमाग को कुछ संकेत मिल रहे हैं, आंखें चल रही हैं और पेसमेकर लगाये जाने के बाद उनका दिल काम कर रहा है और इसके अलावा कोई अंग काम नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तान और चीन के गुप्तचर है ये पार्टी, सीएम शिवराज ने खोला राज

Newstrack

Newstrack

Next Story