×

भाजपा नेता का निधन: घोषित हुआ राजकीय शोक, सुषमा के बाद पार्टी ने खोया ये दिग्गज

आईडी स्वामी करनाल लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने गए थे। वे 1996 और 1999 में सांसद बने। 1999 में वाजपेयी सरकार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था। ईडी स्वामी के बड़े पुत्र और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे।

Shivakant Shukla
Published on: 16 Dec 2019 10:37 AM GMT
भाजपा नेता का निधन: घोषित हुआ राजकीय शोक, सुषमा के बाद पार्टी ने खोया ये दिग्गज
X

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी रविवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनकी उम्र 90 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे अर्जुन गेट स्थित शिवपुरी में किया गया। बता दें कि बीते 9 दिसंबर को उनकी धर्मपत्नी पद्यमा स्वामी का भी लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें—नागरिकता कानून: जांच हो, दोषी बचने न पाएं, वरना ये आग फैल सकती हैः मायावती

आई डी स्वामी के जाने से एक ही सप्ताह में परिवार के लिए यह दूसरी बड़ी क्षति है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उनकी तबीयत खराब हो जाने के कारण उपचार के लिए फरीदाबाद के मैट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी हृदय की गति रूकने से मौत हो गई। उनके निधन से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। पूर्व मंत्री आईडी स्वामी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इनके मौत पर उनके गांव जाकर श्रद्धांजलि दी।

दो बार सांसद बन चुके हैं आईडी स्वामी

आईडी स्वामी करनाल लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने गए थे। वे 1996 और 1999 में सांसद बने। 1999 में वाजपेयी सरकार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था। ईडी स्वामी के बड़े पुत्र और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे।

ये भी पढ़ें—बदला सिम का ये नियम: आज ही जान लें इसको, कहीं आप…

कौन थे आईडी स्वामी

आईडी स्वामी आईएएस के पद से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 1996 में आईडी स्वामी में भाजपा से करनाल से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के चिरंजीलाल शर्मा को पराजित किया। इसके बाद वर्ष 1998 में पूर्व सीएम भजनलाल से वे हार गए। इसके बाद वर्ष 1999 में फिर से आईडी स्वामी ने भजनलाल रिकार्डमतों से हराया। इसकी वजह से उन्हें केंद्र में गृह राज्य मंत्री का ओहदा दिया गया था। इसके बाद वे कांग्रेस के अरविंद शर्मा से हार गए थे। पिछले कई वर्ष से उम्र ज्यादा होने के कारण राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर थे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story