×

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेटी का निधन, पिछले साल हुई थी शादी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान की बेटी की गुरुवार को बीमारी के वजह से निधन हो गया। बता दें कि यह शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री थी। पिछले साल 1 मई को शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भारती की शादी कराई थी।

Dharmendra kumar
Published on: 18 July 2019 3:17 PM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेटी का निधन, पिछले साल हुई थी शादी
X

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान की बेटी की गुरुवार को बीमारी के वजह से निधन हो गया। बता दें कि यह शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री थी। पिछले साल 1 मई को शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भारती की शादी कराई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे, जहां मृत बेटी को देखकर उनके आंसू छलक उठे।

यह भी पढ़ें...सोनभद्र हत्याकांडः ग्राम प्रधान के भतीजे समेत 24 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह चौहान ने भारती को गोद लिया था। तभी से वह उनके सुंदर सेवा आश्रम में रह रही थी। पिछले साल 1 मई 2018 को भारती वर्मा का रविंद्र वर्मा से विवाह संपन्न हुआ था। शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने कन्यादान किया था।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो गुरुवार दिन में उनकी तबीयत बिगड़ गई, जहां परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। शाम के समय रंगई स्थित शमशान घाट पर भारती का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें...तो भैय्या ‘कर’नाटक में कल होगा नाटक का अंत, सदन में ही सोएंगे ये विधायक

इस मामले में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, भारती की तबीयत हर एक मिनट खराब होती जा रही थी, लेकिन डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के चक्कर में पूर्व सीएम चौहान की बेटी को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा था। आखिरकार काफी समय बीत जाने के बाद जब डॉक्टर आए तो आनन-फानन में इलाज शुरू हुआ और डॉक्टरों ने थोड़े बहुत चेकअप के बाद ही भारती को मृत घोषित कर दिया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story